PM नरेंद्र मोदी बिहार के 73 बच्चों से करेंगे बात, शिक्षा एवं स्वास्थ्य के विषय पर होगी चर्चा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 May 2022 8:21 PM
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के उन 73 बच्चों से बात करेंगे जिन्होंने कोरोना के कारण अपने मां बाप को खो दिया है. इसके लिए जिलाधिकारियों को तैयारी करने का निर्देश दिया गया है.
कोरोना महामारी ने कई परिवार उजाड़ दिए, कितने ही बच्चों ने अपने मां बाप खो दिया है. इन्हीं बच्चों का हाल जानने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन बच्चों से स्वयं बात करेंगे. इस बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री बच्चों से उनकी खैरियत के साथ साथ उनके पढ़ाई लिखाई को लेकर भी चर्चा करेंगे.
समाज कल्याण विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार अभी तक इन बच्चों को प्रधानमंत्री से बात करने की तारीख के बारे में नहीं बताया गया है. परंतु संभावना है की इसी महीने में प्रधानमंत्री बच्चों से बात करेंगे. कोरोना के कारण अनाथ हुए बच्चों के साथ प्रधानमंत्री की बातचीत के लिए समाज कल्याण विभाग के द्वारा सभी जिलाधिकारियों को तैयारी का निर्देश दिया गया है.
जिन जिलों के यह बच्चे हैं उन्हें प्रधानमंत्री से बातचीत के लिए तय तारीख के दिन समाहरणालय परिसर लाया जाएगा जहां जिले के संबंधित डीएम की मौजूदगी में बातचीत होगी. बिहार में 73 ऐसे बच्चे है जो कोरोना काल में अपने मां बाप को खो चुके हैं. इन बच्चों को राज्य सरकार अपनी ओर से प्रति महीने पंद्रह सौ रुपये की राशि देती है.
Also Read: गया में श्रम संसाधन विभाग की तरफ से 9 मई को लगेगा जॉब कैम्प, 150 लोगों को मिल सकती है नौकरी
पिछले साल मई में राज्य सरकार ने इसके लिए बाल सहायता योजना की शुरुआत की थी. वहीं केंद्र सरकार ने भी पिछले वर्ष मई में कोरोना से अनाथ हुए बच्चों के लिए योजना शुरू की थी. पीएम केयर्स फंड से संचालित होने वाली इस योजना के क्रियान्वयन के लिए महिला एवं बाल विकास मंत्रालय को नोडल महकमा बनाया गया है.
केंद्र सरकार की इस योजना के तहत बच्चों की शिक्षा एवं स्वास्थ्य पर ध्यान दिया जाना है. इससे अलग दस लाख रुपये का एक कार्पस फंड बनाया जाएगा, जिसके तहत बच्चों की उम्र 18 वर्ष हो जाने के बाद 23 वर्ष की उम्र तक मासिक भत्ता दिया जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










