ePaper

Bihar Tourism: देसी पर्यटकों को पटना तो विदेशी को भा रहा गया, चार महीने में एक करोड़ से अधिक पर्यटक आए बिहार

Updated at : 27 Jun 2023 12:54 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar Tourism: देसी पर्यटकों को पटना तो विदेशी को भा रहा गया, चार महीने में एक करोड़ से अधिक पर्यटक आए बिहार

Bihar Tourism: बिहार में पर्यटकों की बात की जाये तो अभी तक वर्ष 2019 में सबसे अधिक देसी-विदेशी पर्यटक बिहार आये थे. इस साल कुल 3.50 करोड़ पर्यटकों ने बिहार भ्रमण किया था. वहीं 2023 के चार महीने यानी जनवरी से अप्रैल के बीच में बिहार आने वाले देसी-विदेशी पर्यटकों की संख्या एक करोड़ को पार कर गयी है.

विज्ञापन

Bihar Tourism: इस साल 2023 के चार महीने यानी जनवरी से अप्रैल के बीच में बिहार आने वाले देसी-विदेशी पर्यटकों की संख्या एक करोड़ को पार कर गयी है. इस अवधि में बिहार आने वाले देसी पर्यटकों की संख्या 1.02 करोड़ और विदेशी पर्यटकों की संख्या 1.86 लाख के करीब रही. हालांकि मार्च-2023 की तुलना में अप्रैल-2023 में कम पर्यटक आये हैं. मार्च में कुल 11.44 लाख पर्यटक आये थे, जो अप्रैल में कम होकर 8.77 लाख हो गयी. यह कमी देसी-विदेशी दोनों पर्यटकों की संख्या में आयी है. यदि विदेशी पर्यटकों की तुलना करें तो वर्ष 2022 के इस अवधि में 86829 विदेशी पर्यटक आये थे. हालांकि 2020 में विदेशी पर्यटकों की संख्या तीन लाख आठ हजार थी.

देसी पर्यटकों को पटना तो विदेशी को गया भा रहा

इस साल मार्च महीने में सर्वाधिक देसी पर्यटक पटना घूमने आये थे. उनकी संख्या दस लाख के करीब थी. जबकि विदेशी पर्यटकों का पसंदीदा स्थल गया रहा, जहां 17390 विदेशी पर्यटक आये. देसी पर्यटकों के मामले में दूसरे स्थान पर राजगीर रहा, जहां करीब दो लाख पर्यटक आये. राजगीर में यह बढ़ोतरी जू सफरी और ग्लास ब्रिज बनाने के बाद हुई है.

2019 में आये थे रिकार्ड पर्यटक

बिहार में पर्यटकों की बात की जाये तो अभी तक वर्ष 2019 में सबसे अधिक देसी-विदेशी पर्यटक बिहार आये थे. इस साल कुल 3.50 करोड़ पर्यटकों ने बिहार भ्रमण किया था. इनमें 3.39 करोड़ देसी जबकि 10.93 लाख पर्यटक विदेशी थे. इसके पूर्व 2018 में देसी पर्यटकों की संख्या 3.36 करोड़ जबकि विदेशी पर्यटकों की संख्या 10.87 लाख थी. पिछले साल में 2.53 करोड़ देसी, जबकि 86829 विदेशी पर्यटक बिहार आये थे. कोरोना के कारण वर्ष 2020 और वर्ष 2021 में पर्यटन सर्वाधिक प्रभावित रहा था.

Also Read: 53 सालों में कितना विकसित हुआ पटना, गजेटियर से चलेगा पता, अक्टूबर में होगा प्रकाशित
2023 में पांच प्रमुख पर्यटन केंद्रों पर पर्यटक

  • पर्यटक केंद्र – देसी – विदेशी

  • पटना – 28.17 लाख – 4340

  • गया – 33.52 लाख – 51987

  • बोधगया – 7.70 लाख – 33534

  • राजगीर – 8.72 लाख – 29204

  • नालंदा – 4.33 लाख – 30024

Also Read: मॉनसून में घूमने का बना रहे प्लान, तो जरूर देखें बिहार के ये 10 खूबसूरत हिल स्टेशन, दिल को मिलेगा सुकून
पिछले पांच सालों में बिहार आने वाले पर्यटक

  • वर्ष – देसी – विदेशी

  • 2023 (अप्रैल तक) – 1.02 करोड़ – 1.86 लाख

  • 2022 – 2.53 करोड़ – 86,829

  • 2021 – 25.01 लाख – 1,046

  • 2020 – 56.44 लाख – 3.08 लाख

  • 2019 – 3.39 करोड़ – 10.93 लाख

  • 2018 – 3.36 करोड़ – 10.87 लाख

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन