पटना में 15 जून से बंद हो जाएगा पीपा पूल, मानसून के आगमन को देखते हुए लिया गया फैसला
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Jun 2022 4:56 PM
pipa pul
पटना में गंगा नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी होने की संभावना को देखते हुए 15 जून से पीपा पूल पर आवागमन बंद हो जाएगा. इससे संबंधित अधिकारियों को इसे खोलने के लिए आदेश भी जारी किया जा चुका है.
पटना में गांधी सेतु पर यातायात शुरू होने के बाद भी दियारा के लोगों के लिए पीपा पूल आवागमन का एक बड़ा साधन है. लेकिन 15 से जून से लोग गंगा नदी पर बने पीपा पूल की सुविधा नहीं ले पाएंगे. बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड की तरफ से जारी किए गए आदेश के बाद अब पीपा पूल को बंद किया जा रहा है. निगम ने यह फैसला मानसून के आगमन और गंगा नदी के जल-स्तर में बढ़ोतरी होने की संभावना को देखते हुए लिया है.
पटना के कच्ची दरगाह और वैशाली के रघोपुर के बीच गंगा नदी पर बने इस पीपा पूल पर वाहनों के परिचालन पर रोक लगाने के लिए कहा गया है. इसी तरह ग्यासपुर काला दियारा के बीच पीपा पुल और सारण जिलान्तर्गत दानापुर पानापुर के बीच भी पीपापुल पर 15 जून से यातायात परिचालन बंद कर दिया जाएगा.
पीपा पूल को खोलने के लिए अधिकारियों को निर्देश भी दे दिया जा चुका है. ताकि पूल पर 15 जून से परिचालन बंद किया जा सके. पीपा पुल बंद होने से वैशाली, सारण और पटना आने जाने वाले लोगों को जेपी सेतु और महात्मा गांधी सेतु का सहारा लेते हुए अब लंबी दूरी तय करनी होगी.
Also Read: JDU की समीक्षा बैठक में पूर्व मंत्री रंजू गीता ने कह दी बड़ी बात, जानें क्या कहा ऐसा कि Video हुआ वायरल
बीते साल नवंबर महीने में गंगा नदी पर पीपा पूल बनाया गया था. यह पूल खासतौर पर दियारा के लोगों के लिए लगाया जाता है जिससे वहां के लोगों को आने जाने में सुविधा होती है. इस बार ग्यासपुर और कच्चीदरगाह में लगाए गए पीपापुल से लोगों को काफी राहत मिली थी क्योंकि पिछले साल बाढ़ आने से कई गांव डूब गए थे. ऐसे में लोगों को नाव का सहारा लेना पड़ता था.
Prabhat Khabar App: देश-दुनिया, बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस अपडेट, क्रिकेट की ताजा खबरे पढे यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए प्रभात खबर ऐप.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










