परीक्षा में आया कम नंबर, तो पापा के डर से लखनऊ से भागकर पटना पहुंची नाबालिग, स्नैचरों ने छीना मोबाइल
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 22 May 2023 1:02 AM
हर्षिता ने बताया कि परीक्षा में कम नंबर आया था, सोचा पापा मुझे डांटेंगे इसलिए मैं शनिवार रात को ट्रेन पकड़ ली. रविवार की सुबह जब वह फोन से बात करते हुए सैदपुर पहुंच गयी. इसी दौरान झपटमारों ने हर्षिता का मोबाइल छीन लिया
पटना. कदमकुआं थाना क्षेत्र के सैदपुर स्थित स्नेचरों ने लखनऊ के हरदोई की नाबालिग छात्रा हर्षिता शुक्ला से रविवार को मोबाइल झपट लिया. मोबाइल झपटमारी के बाद 15 वर्षीय हर्षिता को रोता देख जब भीड़ जुटी तो पता चला कि वह परीक्षा में कम नंबर आने के कारण पापा के डर से यूपी से पटना पहुंच गयी. कंधे में एक छोटा सा बैग लेकर वह मोबाइल पर किसी से बात कर रही थी तभी सैदपुर के पास बाइक सवार स्नेचरों ने नाबालिग का मोबाइल झपट कर फरार हो गया. यह देख वह दंग रह गयी और फूट-फूट कर रोने लगी.
स्थानीय लोगों ने बच्ची को रोता देख उससे पूछताछ की तो पूरे मामले की जानकारी हुई. इसके बाद हर्षिता को लोगों ने कदमकुआं थाने में पहुंचाया. हर्षिता ने बताया कि परीक्षा में कम नंबर आया था, सोचा पापा मुझे डांटेंगे इसलिए मैं शनिवार रात को ट्रेन पकड़ ली. रविवार की सुबह जब वह फोन से बात करते हुए सैदपुर पहुंच गयी. इसी दौरान झपटमारों ने हर्षिता का मोबाइल छीन लिया. मिली जानकारी के अनुसार हर्षिता के पिता विवेक शुक्ला फार्मासिस्ट हैंं.
लोगों ने जब हर्षिता से पिता का नंबर मांग कर फोन पर बात की तो…वह भी दंग रह गये. उन्होंने बच्ची को पुलिस के पास सौंपने को कहा. बच्ची से बात कर सोमवार को वह पटना आकर हर्षिता को अपने साथ ले जायेंगे. बच्ची के पास से एक छोटा बैग और राजस्थान के वनस्थली विद्यापीठ का आइकार्ड भी मिला है. उसी से घर का पूरा जानकारी मिला है.
Also Read: Patna News: पुलिस पर फायरिंग मामले में SIT ने मालसलामी और बहादुपर में की छापेमारी, दो संदिग्धों को उठाया
नाबालिग बच्ची को रोता देख स्थानीय एक परिवार ने बच्ची को अपने साथ घर ले गये और उसे खाना खिलाया और उसके परिजनों से बात की. इस पूरे मामले की जानकारी मिलने के बाद कदमकुआं थाने की पुलिस ने बच्ची को बुलाकर बातचीत की और पूरे मामले की जानकारी लेने के बाद पिता से बात भी की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










