ePaper

Patna : परिजनों ने शादी से किया इंकार तो प्रेमी-प्रेमिका भाग कर पहुंचे थाने, घंटों चला फैमिली ड्रामा

Updated at : 29 Aug 2022 7:14 PM (IST)
विज्ञापन
Patna : परिजनों ने शादी से किया इंकार तो प्रेमी-प्रेमिका भाग कर पहुंचे थाने, घंटों चला फैमिली ड्रामा

आरा का रहने वाला प्रेमी आर के पांडेय का अपने घर के बगल की युवती रागिनी पांडेय से कई दिनों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था. दोनों गांव से फरार होकर पटना आ गए थे जहां कंकड़बाग थाने के समीप परिजनों ने उन्हें पकड़ लिया. इसके बाद थाने में घंटों ड्रामा चला.

विज्ञापन

पटना. आरा के चरपोखरी गांव से फरार हुए प्रेमी-प्रेमिका को दोनों के परिजनों ने पटना के कंकड़बाग थाने के समीप पकड़ लिया और प्रेमिका को अपने साथ जबरन ले जाने लगे. लेकिन प्रेमिका किसी तरह से परिजनों से छूट कर कंकड़बाग थाना पहुंच गई जहां उसका प्रेमी भी आ गया. उन दोनों ने परिजनों पर जबरन साथ ले जाने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया और पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगायी. दोनों के परिजन भी थाने पर पहुंचे और फिर वहां घंटों तक फैमिली ड्रामा चला. परिजन दोनों की शादी के लिए तैयार नहीं थे जबकि वे लोग शादी पर अड़े थे.

एक ही गांव के रहने वाले हैं दोनों 

बताया जाता है कि दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं और दोनों का घर भी अगल-बगल में हैं. साथ ही दोनों रिश्तेदार भी हैं और बालिग भी हैं. इसके कारण दोनों के परिजन समाज में बदनामी होने की बात कह कर शादी के लिए तैयार नहीं थे. जबकि प्रेमी-प्रेमिका परिवार की बातों को सुनने के लिए तैयार नहीं थे. दोनों के बालिग होने के कारण पुलिस भी केवल ड्रामा देखने को मजबूर थी.

Also Read: पटना में निगमकर्मियों का तीसरे दिन भी हड़ताल जारी, कचरा कलेक्ट नहीं होने से लोग परेशान
प्रेमी करता है होटल में काम और प्रेमिका को ले आया पटना

आरा का रहने वाला प्रेमी आर के पांडेय का अपने घर के बगल की युवती रागिनी पांडेय से कई दिनों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था. प्रेमी कंकड़बाग के एक होटल में काम करता है. वह रविवार को अपने गांव गया और फिर पूर्व की योजना के तहत प्रेमिका को लेकर पटना चला आया. इस बात की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और दोनों के परिजन पटना पहुंच गये. जहां लोगों ने प्रेमी-प्रेमिका को पकड़ लिया. प्रेमिका को उसके बहनोई जबरन ले जाने लगे तो वह उससे अपने को छुड़ा लिया और थाना चली आयी. जहां घंटों तक ड्रामा चला और पुलिस भी देखती रह गई.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन