एनकाउंटर स्पेशलिस्ट रिटायर्ड डीएसपी ने की खुदकुशी, मौके से सुसाइड नोट और पिस्टल बरामद

पटना : राजधानी पटना में मंगलवार को बिहार के एनकाउंटर स्पेशलिस्ट सेवानिवृत्त डीएसपी ने लाइसेंसी पिस्टल से सिर में गोली मार कर खुदकुशी कर ली. घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस के वरीय अधिकारी और फॉरेंसिक टीम पहुंच चुके हैं. बताया जाता है कि पुलिस ने मौके से सुसाइड नोट और पिस्टल बरामद किया है.
पटना : राजधानी पटना में मंगलवार को बिहार के एनकाउंटर स्पेशलिस्ट सेवानिवृत्त डीएसपी ने लाइसेंसी पिस्टल से सिर में गोली मार कर खुदकुशी कर ली. घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस के वरीय अधिकारी और फॉरेंसिक टीम पहुंच चुके हैं. बताया जाता है कि पुलिस ने मौके से सुसाइड नोट और पिस्टल बरामद किया है.
जानकारी के मुताबिक, राजधानी पटना के बेउर थाना क्षेत्र स्थित मित्रमंडल कॉलोनी के फेज-2 में मंगलवार की सुबह बिहार के एनकाउंटर स्पेशलिस्ट सेवानिवृत्त डीएसपी के चंद्रा ने लाइसेंसी पिस्टल से सिर में गोली मार खुदकशी कर ली. सेवानिवृत्त डीएसपी के चंद्रा काफी तेज-तर्रार अफसर माने जाते थे.
घटना के समय सेवानिवृत्त डीएसपी का पूरा परिवार ग्राउंड फ्लोर पर ही था. सेवानिवृत्त डीएसपी पहले फ्लोर पर गये और कमरा बंद कर सिर में अपनी ही लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार कर खुदकुशी कर ली. बताया जाता है कि सेवानिवृत्त डीएसपी के चंद्रा का उनके पड़ोसी के साथ विवाद चल रहा था.
गोली की आवाज सुन कर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे. मौके पर पहुंचने पर परिजनों ने देखा कि कमरा अंदर से बंद है. उसके बाद दरवाजा तोड़ कर अंदर जाने पर के चंद्रा खून से लथपथ फर्श पर ढेर हो गये थे. सेवानिवृत्त डीएसपी के चंद्रा के खुदकशी का कारण क्या है? यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है.
घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही कई वरीय अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं. फॉरेन्सिक टीम को भी बुलाया गया है. पुलिस ने मौके से पिस्टल और सुसाइड नोट बरामद किया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




