दूरदर्शन पर लगेगी बिहार के सरकारी स्कूल की कक्षाएं, एनिमेशन के जरिये भी होगी पढ़ाई, जानें प्रसारण का समय और अन्य जानकारी

Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 08 May 2021 7:04 AM

विज्ञापन

कोरोनाकल में बिहार के स्कूलों को बंद रखा गया है. इस दौरान छात्र-छात्राओं की पढ़ाई बाधित नहीं होने के उद्देश्य से सरकारी स्कूलों शिक्षा विभाग ने दूरदर्शन के जरिये छात्रों को पढ़ाई कराने का फैसला लिया है. शिक्षा विभाग के बिहार शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा यूनिसेफ के सहयोग से इस पाठशाला का संचालन किया जाएगा. जिसका प्रसारण दूरदर्शन के डीडी बिहार चैनल पर सोमवार से सुबह 10 बजे से 12 बजे के बीच किया जाएगा.

विज्ञापन

कोरोनाकल में बिहार के स्कूलों को बंद रखा गया है. इस दौरान छात्र-छात्राओं की पढ़ाई बाधित नहीं होने के उद्देश्य से सरकारी स्कूलों शिक्षा विभाग ने दूरदर्शन के जरिये छात्रों को पढ़ाई कराने का फैसला लिया है. शिक्षा विभाग के बिहार शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा यूनिसेफ के सहयोग से इस पाठशाला का संचालन किया जाएगा. जिसका प्रसारण दूरदर्शन के डीडी बिहार चैनल पर सोमवार से सुबह 10 बजे से 12 बजे के बीच किया जाएगा.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कक्षा 9 एवं 10 के लिए सुबह 10 बजे से एक घंटे की कक्षा लगेगी. जबकि इसके बाद 11 से 12 बजे के बीच 11वीं और 12वीं कक्षा की पढ़ाई से जुड़े कार्यक्रम प्रसारित कराये जाएंगे. इस कार्यक्रम को ‘मेरा दूरदर्शन, मेरा विद्यालय’ नाम दिया गया है. शिक्षा विभाग इसके प्रचार-प्रसार को भी तेज कर रहा है ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थी इसका लाभ ले सकें.

दूरदर्शन पर कक्षा आयोजित कराने की इस पहल से कक्षा नौंवी से बारहवीं तक के 40 लाख से अधिक छात्रों को फायदा होगा. जिसमें मैट्रिक और इंटर के 27 लाख से अधिक छात्र भी लाभान्वित होंगे. इससे पहले साल 2020 में भी कोरोनाकाल के दौरान दूरदर्शन पर कक्षाएं लगाई गई थी. पिछले साल इसके 5 घंटे के अंदर दो टाइमस्लॉट में प्रसारित किया जाता था.

Also Read: बाढ़-सुखाड़ पर सभी विधायकों से सलाह लेगी सरकार, नीतीश ने कहा- राहत कार्य में सहयोग करने वालों को दिलाएं टीका

बीईपी के पास पहले से इन कक्षाओं के वीडियो शिक्षण सामग्री मौजूद हैं. इसके अलावा एनिमेशन से भी पढ़ाई कराई जाएगी.कोरोना संक्रमण के दोबारा गहराते संकट के बीच 5 अप्रैल से ही शिक्षण संस्थानों को बंद कर दिया गया है. इस कार्यक्रम के तहत करीब 35 दिनों बाद अब इस पाठशाला का आयोजन कर छात्रों को लाभ पहुंचाया जा सकेगा.

कक्षा नौंवी से दसवीं के लिए 11 मई को जीव विज्ञान, 12 मई को इतिहास, 13 मई को हिन्दी व उर्दू, 14 मई को रसायन व अंग्रेजी, 15 मई और 16 मई को टिम-टिम तारे का प्रसारण किया जाएगा.

POSTED BY: Thakur Shaktilochan

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन