ePaper

COVID-19 Bihar : बिहार में कोरोना का रिकवरी रेट अब 91.17 प्रतिशत, मिले 1592 नए मामले...

Updated at : 18 Sep 2020 5:46 AM (IST)
विज्ञापन
COVID-19 Bihar : बिहार में कोरोना का रिकवरी रेट अब 91.17 प्रतिशत, मिले 1592 नए मामले...

पटना : राज्य में कोविड-19 की वर्तमान स्थिति को लेकर पूरे तौर पर सरकार सजग है और सभी आवश्यक कार्रवाई की जा रही है. बिहार का रिकवरी रेट आज की तिथि में 91.17 प्रतिशत है, जो राष्ट्रीय औसत से लगभग 13 प्रतिशत अधिक है.

विज्ञापन

पटना : राज्य में कोविड-19 की वर्तमान स्थिति को लेकर पूरे तौर पर सरकार सजग है और सभी आवश्यक कार्रवाई की जा रही है. बिहार का रिकवरी रेट आज की तिथि में 91.17 प्रतिशत है, जो राष्ट्रीय औसत से लगभग 13 प्रतिशत अधिक है.

पिछले 24 घंटे के दौरान सात लोगों की मौत

हालांकि बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पिछले 24 घंटे के दौरान सात लोगों की मौत होने से महामारी में मरने वालों की संख्या बृहस्पतिवार को 855 हो गई. राज्य में अभी तक कुल 1,64,224 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है.

संक्रमण के 1592 नए मामले

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण से रोहतास में दो तथा भागलपुर, बक्सर, खगडिया, नालंदा एवं पटना जिले में एक—एक व्यक्ति की मौत हुई है. राज्य मं बृहस्पतिवार शाम चार बजे तक संक्रमण के 1592 नए मामले सामने आए हैं.

रिकवरी प्रतिशत 91.17 प्रतिशत

पिछले 24 घंटे में 1,05,128 नमूनों की जांच की गयी और कोरोना वायरस संक्रमित 1465 मरीज ठीक हुए. बिहार में अबतक कुल 53,07,337 मरीजों की जांच हुई जिनमें से अबतक कुल 1,49,722 मरीज ठीक हुए हैं. बिहार में वर्तमान में 13,646 लोगों का कोविड-19 का इलाज चल रहा है. मरीजों का रिकवरी प्रतिशत 91.17 प्रतिशत है.

Posted by : Thakur Shaktilochan Shandilya

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन