Live Updates

Coronavirus in Bihar, Lockdown Updates : बिहार में कोरोना वायरस से नौ और लोगों की मौत, मरनेवालों की कुल संख्या हुई 662

Updated:
विज्ञापन

Coronavirus in Bihar, Lockdown Live Updates : पटना. राज्य में मंगलवार को 2163 नये कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. इसके साथ ही कोरोना पॉजिटिवों की संख्या एक लाख 26 हजार 990 हो गयी है. इनमें एक लाख छह हजार 765 लोग ठीक हो चुके हैं. इस तरह रिकवरी रेट बढ़ कर 84.07% हो गया है, जो राष्ट्रीय औसत 75% से नौ प्रतिशत अधिक है. रिकवरी के मामले में दिल्ली व तमिलनाडु के बाद बिहार तीसरे नंबर पर है. कोरोना से संबंधित तमाम अपडेटों के लिए बने रहे हमारे साथ…

विज्ञापन

बिहार में कोरोना वायरस से नौ और लोगों की मौत

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पिछले 24 घंटे के दौरान नौ और लोगों की मौत हो जाने से इससे मरनेवालों की संख्या 662 पहुंच गयी है. स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बिहार में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण से पटना में पांच तथा बेगूसराय, मधेपुरा, मुजफ्फरपुर और सहरसा एक-एक व्यक्ति की मौत हो जाने के साथ प्रदेश में इस रोग से संक्रमित होकर मरनेवालों की संख्या गुरुवार को बढ़ कर 662 हो गयी.

तेजस्वी यादव के सलाहकार संजय यादव हुए कोरोना संक्रमित!

पटना : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के राजनीतिक सलाहकार कहे जानेवाले संजय यादव के कोरोना पॉजिटिव होने की चर्चा की जा रही है. हालांकि, उन्होंने कोरोना पॉजिटिव होने की बात से साफ इनकार किया है. उन्होंने बताया कि मैं दिल्ली में हूं. एकदम स्वस्थ हूं. इस चर्चा के बीच तेजस्वी यादव गुरुवार को शाम पांच बजे पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के सरकारी आवास दस सर्कुलर रोड नहीं पहुंचे. इस पर लोगों का कयास और गहरा गया. दरअसल, तेजस्वी यादव यहां आकर रोज लोगों से मिलते हैं. लोग कयास लगा रहे हैं कि उन्होंने खुद को क्वॉरेंटिन कर लिया है.

बिहार में रिकवरी रेट 85 फीसदी के पार, सक्रिय मरीजों की संख्या हुई 18,491 

बिहार के लिए एक अच्छी खबर है. राज्य में कोरोना मरीजों की रिकवरी रेट 85.13 फीसदी हो गयी है. जो वर्तमान राष्ट्रीय औसत से 8.89 फीसदी अधिक है. वहीं, बिहार में वर्तमान में COVID-19 के सक्रिय मरीजों की संख्या 18,491 हो गयी है.

महाराजगंज में बिना मास्क पहने लोगों से वसूला गया जुर्माना

महाराजगंज में बिना मास्क के यदि आप मोटरसाइकिल चला रहे है, तो जुर्माना देने के लिए तैयार रहें. इसके लिए प्रशासन प्रतिदिन वाहन जांच अभियान चलाकर बिना मास्क और हेलमेट के चलनेवाले वाहन चालकों पर ऑन द स्पॉट जुर्माना वसूला जा रहा है. महाराजगंज थानाध्यक्ष दयानंद सिंह ने बताया कि मौनिया बाबा चौक, रामलखन सिंह चौक, राजेंद्र चौक इत्यादि जगहों पर सघन जांच अभियान चलाया जा रहा हैं. लापरवाही करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जायेगा.

80 लोगों की हुई कोरोना संबंधित जांच, सभी की जांच रिपोर्ट निगेटिव

बड़हरिया. चौकीहसन पंचायत के मवि चौकीहसन-मोतीहाता के परिसर में कोरोना टेस्ट कैंप लगा शुक्रवार को 80 लोगों का सैंपल रैपिड एंटीजन किट से टेस्ट के लिए लिया गया. वहीं इनमें से 16 लोगों का सैंपल ट्रूनेट जांच के लिए लिया गया. जो सदर अस्पताल, सीवान भेजा गया. जांच के दौरान किसी की रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं आयी. डॉ पंकज कुमार गुप्ता, लैब टेक्निशियन प्रभात कुमार उपाध्याय, एकांटटेंट सुभाषचंद्र महतो, डाटा इंट्री ऑपरेटर दिलीप कुमार, बीएचडब्ल्यू स्मृतिरंजन वर्मा, फार्मासिस्ट दिलीप कुमार यादव, सविता देवी, शिवजी चौधरी आदि की टीम द्वारा 80 लोगों का सैंपल लेकर रैपिड एंटीजन किट से कोरोना संबंधित जांच की गयी.

पीएमसीएच के दो डाॅक्टर मिले कोरोना पाॅजिटिव

पटना. पीएमसीएच में कोरोना का संक्रमण रुकने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा मामले में बुधवार को इसके दो डाॅक्टर कोरोना पाॅजिटिव पाये गये हैं. इसके साथ ही यहां से कुल 18 मरीज और अन्य पाॅजिटिव के रूप में सामने आये हैं. पीएमसीएच में अब तक बड़ी संख्या में डाॅक्टर, नर्स और स्वास्थ्यकर्मी कोरोना पाॅजिटिव के रूप में सामने आ चुके हैं. यहां आरटीपीसीआर से 280 सैंपलों की जांच की गयी. इसमें से 30 पाॅजिटिव आये हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola