ePaper
Live Updates

Coronavirus in Bihar,Updates : बिहार में 81 और मिले कोरोना मरीज, संक्रमितों की संख्या 830

Updated at : 12 May 2020 9:18 PM (IST)
विज्ञापन
Coronavirus in Bihar,Updates : 
बिहार में 81 और मिले कोरोना मरीज, संक्रमितों की संख्या 830

बिहार में कोरोना पॉजिटिवों की संख्या निरंतर बढ़ती जा रही है. राज्य के क्वारेंटिन सेंटर से कोरोना मरीज मिल रहे. मंगलवार को बिहार के विभिन्न जिलों से 81 नये कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. इसके साथ ही राज्य में कोविड- 19 पीड़ितों की संख्या बढ़कर 830 हो गई है. बिहार में कोरोना से अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है. राज्य के विभिन्न अस्पतालों से संक्रमित होने वाले अब तक 378 लोग स्वस्थ होकर घर लौट गये हैं. बिहार में 50 फीसदी से ज्यादा संक्रमित मरीज ठीक हो कर घर लौट चुके हैं. इस महामारी का प्रसार राज्‍य के 37 जिलों तक हो चुका है. केवल एक जिला ही इसकी जद से दूर हैं.

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
9:18 PM. 12 May 209:18 PM. 12 May

बीएमपी-14 में एक बार फिर से छह नये पॉजिटिव जवान

बिहार में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 81 नये मामले आने के साथ ही प्रदेश में अब कोविड-19 रोगियों की संख्या बढ़कर 830 हो गयी है. जिन लोगों की जांच की गयी है उसमें अधिसंख्य लोग बाहर से आनेवाले हैं. बुधवार को बीएमपी-14 में एक बार फिर से छह नये पॉजिटिव जवानों की पहचान की गयी है.

Coronavirus Bihar Updates : बिहार में बढ़ा कोरोना का ग्राफ, खगड़िया में 16 और पश्चिम चंपारण में मिले 14 नये पॉजिटिव केस

9:18 PM. 12 May 209:18 PM. 12 May

पटना जिले में कोरोना की बढ़ी रफ्तार

पटना जिले में कोरोना की रफ्तार एक बार फिर से बढ़ चुकी है. पिछले कुछ दिनों पहले यह संभावना जतायी जा रही थी कि पटना जिला ग्रीन जोन में आये या न आये, लेकिन ऑरेंज जोन में अवश्य आ जायेगा. लेकिन सोमवार को बीएमपी के आठ जवानों के कोरोना संक्रमित होने और पटना जिले के आलमगंज, बाढ़, बेलछी आदि में नौ कोरोना संक्रमितों की पहचान व एक की मौत हो जाने के बाद ऑरेंज जोन होने की संभावना क्षीण पड़ गयी है. अगर यही हालात रहे, तो 17 मई के बाद भी पटना में लॉकडाउन की अवधि बढ़ायी जा सकती है और यह रेड जोन में ही शामिल रहेगा़ ऑरेंज जोन होने पर पटना जिले के लोगों को कई सहूलियतें और दी जातीं. ऑरेंज जोन में वही जिले शामिल होते हैं, जहां 15 से कम कोरोना संक्रमण के मामले होते हैं.

9:18 PM. 12 May 209:18 PM. 12 May

29 और पाए गए पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या 830

बिहार में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा लगातार बढ़ते जा रहे हैं. आज ताजा जानकारी मिलने तक 29 नए मामले सामने आए हैं जिससे आज संक्रमितों की संख्या 81 हो गई है.कुल मामले 830 हो चुके हैं.

6:29 PM. 12 May 206:29 PM. 12 May

बाहरी राज्यों से आने वालों में संक्रमितों का आंकड़ा 

पिछले चार मई से राज्य में विशेष ट्रेनों के माध्यम से बिहारी मजदूर और छात्र लौट रहे हैं, उनमें डेढ़ सौ लोग कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. इसमें सबसे अधिक 41 एनसीआर दिल्ली से आये लाेग हैं. महाराष्ट्र से आये 36, गुजरात से आनेवाले 33 लोग, हरियाणा से आये तीन और तेलंगाना से आये 10 लोग कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. अभी तक बिहार में कुल 107 ट्रेनें आ चुकी हैं जिनसे करीब 1.43 लाख प्रवासी लौट चुके हैं.

6:29 PM. 12 May 206:29 PM. 12 May

पटना हाईकोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेन्सिंग के माध्यम से सुनवाई

पटना हाईकोर्ट ने एक बार फिर इतिहास रचते हुए वीडियो कॉन्फ्रेन्सिंग के माध्यम से सुनवाई करनेवाला पहला राज्य बन गया है. बुधवार से सभी जज अपने अपने घर से ही वीडियो कॉन्फ्रेन्सिंग के माध्यम से सभी तरह की जमानत याचिकाओं पर सुनवाई कर मामले का निबटारा करेंगे. यह प्रक्रिया तब तक चलेगी, जब तक लॉकडाउन समाप्त होकर स्थिति सामान्य नहीं हो जाती. लॉकडाउन जब तक रहेगा, तब तक ई-फाईलिंग के जरिये, जो भी नये मामले दायर होंगे, उनकी सुनवाई वीडियो कॉन्फ्रेन्सिंग से हर रोज की जायेगी.

9:18 PM. 12 May 209:18 PM. 12 May

34 और पाए गए पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या 801

बिहार में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा लगातार बढ़ते जा रहे हैं. आज ताजा जानकारी मिलने तक 34 नए मामले सामने आए हैं जिससे आज संक्रमितों की संख्या 52 हो गई है.कुल मामले 801 हो चुके हैं.

6:29 PM. 12 May 206:29 PM. 12 May

जिलेवार कोरोना संक्रमितों की संख्या

बिहार में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 18 नये मामले सामने आने के साथ प्रदेश में संक्रमण के मामले बढ़कर 767 हो गये हैं .जिलेवार कोरोना संक्रमितों की संख्यां मंगलवार शाम 4:30 बजे तक इस तरह है:

मुंगेर में 115

पटना में 72

रोहतास में 59

बक्सर में 56

नालंदा में 51

बेगूसराय में 40

सिवान में 33

कैमूर में 32

मधुबनी में 26

भागलपुर में 25

भोजपुर में 20

गोपालगंज में 20

दरभंगा में 18

खगड़िया में 16

औरंगाबाद में 15

पूर्वी चंपारण में 14

नवादा में 13

पश्चिम चंपारण में 11

कटिहार में 11

अरवल में 11

सहरसा में10

मधेपुरा में 9

किशनगंज में 9

समस्तीपुर में 9

मुजफ्फरपुर में 9

सारण में 8

गया में 8

शेखपुरा में 8

सीतामढी में 7

बांका में 7

जहानाबाद में 5

सुपौल में 5

लखीसराय में 4

अररिया में 4

वैशाली में 4

शिवहर में 3

पूर्णिया में 3

6:29 PM. 12 May 206:29 PM. 12 May

बांका में बढ़ रहा कोरोना का मामला

बांका में मंगलवार को दूसरे दिन फिर एक 24 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित पाया गया है,जिसकी पुष्टि राज्य सरकार के प्रधान सचिव ने एक ट्वीट कर किया है. सदर प्रखंड निवासी संक्रमित व्यक्ति गत 2 मई को दिल्ली से एंबुलेंस का किराया भरकर बांका पहुंचा था.इनके साथ एंबुलेंस पर इनके गांव के ही तीन और लोग सवार थे. एंबुलेंस का बांका पहुंचने के बाद तीनों घर पर नहीं जाकर सीधे सदर अस्पताल बांका पहुंच गये , जहां पर चिकित्सक ने जांच के बाद दो लोगों को अस्पताल में ही क्वारेंटिन कर दिया. गत 9 मई को दोनों संदिग्धों का कोरोना सैम्पल लेकर जांच के लिये भागलपुर के मायागंज अस्पताल भेजा गया , जहां से मंगलवार को आयी रिपोर्ट में एक युवक संक्रमित पाया गया है.मालूम हो कि जिले में अब संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 8 हो गयी है.गत सोमवार को भी 2 लोग कोरोना संक्रमित पाये थे. पिछले दो दिनों से लगातार कोरोना के मरीज मिलने से जिले में हड़कंप का महौल है

6:29 PM. 12 May 206:29 PM. 12 May

प्रवासी मज़दूरों में कोरोना पॉजिटिव

बिहार में अन्य प्रदेशों से आ रहे प्रवासी मजदूर राज्य सरकार के लिए चुनौती बनते जा रहे हैं. जो प्रवासी मज़दूर वापस ट्रेन से बिहार आ रहे हैं उनमें कई कोरोना संक्रमित यानी पॉजिटिव पाये गये हैं. सोमवार तक बिहार में 150 प्रवासी कोरोना पॉज़िटिव पाये गये हैं. वहीं पिछले दो दिनों में राज्य में करीब 150 कोरोना मरीज मिले हैं. रविवार को राज्य में सर्वाधिक 96 तो वहीं सोमवार को 53 मरीज मिले थे.

6:29 PM. 12 May 206:29 PM. 12 May

आज से देश के कई हिस्सों से  चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

लॉकडाउन के 51 दिनों के बाद भारतीय रेलवे मंगलवार यानी आज से देश के कई हिस्सों से स्पेशल ट्रेनें चलाने जा रही है. लगभग दो महीने बाद, मंगलवार से चुनिंदा मार्गों पर 15 जोड़ी विशेष ट्रेनें चलाई जा रही है. इसी कड़ी में पटना के राजेन्द्र नगर टर्मिनल से शाम को 7.20 पर स्पेशल यात्री ट्रेन दिल्ली को रवाना होगी. इस ट्रेन में सवार होने वाले यात्रियों के लिए पूर्व मध्य रेलवे ने कड़े नियम बनाये हैं.

1:49 PM. 12 May 201:49 PM. 12 May

आज इन जिलों में मिले हैं पॉजिटिव

बिहार में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं.आज मंगलवार को मिली ताजा जानकारी के अनुसार,अभी तक कुल 18 मामले मिल चुके हैं.आज के मिले नए मरीजों में बांका, मधुबनी, खगड़िया,बेगुसराय,दरभंगा और सुपौल जिले के हैं.

1:02 PM. 12 May 201:02 PM. 12 May

पीएम मोदी रात 8 बजे करेंगे देश को संबोधित 

कोरोनावायरस संकट और लॉकडाउन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज फिर एक बार देश को संबोधित करेंगे. पीएम मोदी आज रात 8 बजे देश से मुखातिब होंगे. लॉकडाउन के तीसरे चरण की मियाद 17 मई को को खत्म हो रही है. ऐसे में पीएम मोदी के संबोधन पर पूरे देश की निगाहें टिकी हुई हैं.

1:02 PM. 12 May 201:02 PM. 12 May

बिहार में मिले 6 और कोरोना मरीज 

बिहार में कोरोना पॉजिटिवों की संख्या निरंतर बढ़ती जा रही है. मंगलवार को बिहार के विभिन्न जिलों से 18 नये कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. इसके साथ ही राज्य में कोविड- 19 पीड़ितों की संख्या बढ़कर 767 हो गई है. आज मिले कोरोना मरीजों में बेगूसराय से सर्वाधिक 9 मरीज मिले हैं, वहीं खगड़िया से पांच , दरभंगा से 2, बांका और सुपौल से 1-1 मरीज मिलने की पुष्टि हुई है. इस बात की जानकारी बिहार के स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने दी.

1:02 PM. 12 May 201:02 PM. 12 May

पटना से दिल्ली के लिए आज खुलेगी ट्रेन 

लॉकडाउन के 51 दिनों के बाद भारतीय रेलवे मंगलवार यानी आज से देश के कई हिस्सों से स्पेशल ट्रेनें चलेंगी. लगभग दो महीने बाद, मंगलवार से चुनिंदा मार्गों पर 15 जोड़ी विशेष ट्रेनें चलाई जा रही है. इसी कड़ी में पटना के राजेन्द्र नगर टर्मिनल से शाम को सात बजे स्पेशल यात्री ट्रेन दिल्ली को रवाना होगी. इस ट्रेन में सवार होने वाले यात्रियों के लिए पूर्व मध्य रेलवे ने कड़े नियम बनाये हैं.

1:02 PM. 12 May 201:02 PM. 12 May

बिहार में 378 मरीज हुए ठीक

बिहार में मंगलवार को 2 और कोरोना पॉजिटिव मरीज ठीक हो गये हैं. राज्य के विभिन्न अस्पतालों से संक्रमित होने वाले अब तक 378 लोग स्वस्थ होकर घर लौट गये हैं. बिहार में 52 फीसदी संक्रमित मरीज ठीक हो कर घर लौट चुके है. इस महामारी का प्रसार राज्‍य के 37 जिलों तक हो चुका है. केवल एक जिला ही इसकी जद से दूर हैं.

1:02 PM. 12 May 201:02 PM. 12 May

देश में मरीजों की संख्या 70000 के पार

देश में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 7000 के पार हो गयी है. स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा रिपोर्ट के अनुसार भारत में कोरोना से अबतक 2293 लोग दम तोड़ चुके हैं, जबकि 70756 लोग इस वायरस की चपेट में है. वहीं दूसरी अब तक 22000 से अधिक लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं.

1:02 PM. 12 May 201:02 PM. 12 May

क्वारेंटिन सेंटरों पर शिक्षक सिखायेंगे योग

पटना के सात स्कूलों में बने क्वारेंटिन सेंटर पर शिक्षक योग सिखायेंगे. सात क्वारेंटिन सेंटर्स पर 19 शिक्षकों की ड्यूटी लगायी गयी है. इनमें शारीरिक शिक्षक, सहायक शिक्षक, नगर शिक्षक व अन्य शिक्षक शामिल हैं. मंगलवार से कार्य समाप्ति तक शिक्षकों की ड्यूटी लगायी गयी है. प्रखंड विकास पदाधिकारी पटना सदर ने इस संबंध में सोमवार को आदेश जारी कर दिया है.

8:40 AM. 12 May 208:40 AM. 12 May

बिहार में 12 और मिले कोरोना मरीज

बिहार में कोरोना पॉजिटिवों की संख्या निरंतर बढ़ती जा रही है. मंगलवार को बिहार के विभिन्न जिलों से 12 नये कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. इसके साथ ही राज्य में कोविड- 19 पीड़ितों की संख्या बढ़कर 761 हो गई है. आज मिले कोरोना मरीजों में बेगूसराय से सर्वाधिक 9 मरीज मिले हैं, वहीं दरभंगा से 2 और सुपौल से 1 मरीज के मिलने की पुष्टि हुई है. इस बात की जानकारी बिहार के स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने दी.

8:40 AM. 12 May 208:40 AM. 12 May

क्वारेंटिन सेंटरों पर शिक्षक सिखायेंगे योग

पटना के सात स्कूलों में बने क्वारेंटिन सेंटर पर शिक्षक योग सिखायेंगे. सात क्वारेंटिन सेंटर्स पर 19 शिक्षकों की ड्यूटी लगायी गयी है. इनमें शारीरिक शिक्षक, सहायक शिक्षक, नगर शिक्षक व अन्य शिक्षक शामिल हैं. मंगलवार से कार्य समाप्ति तक शिक्षकों की ड्यूटी लगायी गयी है. प्रखंड विकास पदाधिकारी पटना सदर ने इस संबंध में सोमवार को आदेश जारी कर दिया है.

8:40 AM. 12 May 208:40 AM. 12 May

गया पहुंचे 1200 प्रवासी मजदूर

देश के विभिन्न राज्यों से बिहार के प्रवासियों का के लौटने का सिलसिला जारी है. इसी कड़ी में श्रमिक स्पेशल ट्रेन से करीब 1200 प्रवासी मजदूर गया पहुंच गये हैं. ये सभी मजदूर गुजरात के सूरत से आये हैं.

8:40 AM. 12 May 208:40 AM. 12 May

बिहार मिलिट्री पुलिस के आठ जवान संक्रमित

बिहार मिलिट्री पुलिस (बीएमपी-14) में सोमवार को आठ नये कोरोना पॉजिटिवों के साथ राज्य में कुल 53 नये मरीज मिले हैं. राज्य के 12 जिलों में नये कोरोना पॉजिटिव संक्रमित पाये गये हैं. इसके साथ ही राज्य में कोरोना पॉजिटिवों की संख्या कुल 749 हो गयी है. बीएमपी-14 में जबकि अन्य संक्रमित पटना जिले के अथमलगोला और बेलछी में पाये गये हैं.

6:29 AM. 12 May 206:29 AM. 12 May

सोमवार को मिले 53 नये मरीज 

बिहार में सोमवार की रात तक 53 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले. राज्य में कोविड- 19 पीड़ितों की संख्या बढ़कर 749 हो गई है. राज्य के 12 जिलों में नये कोरोना पॉजिटिव संक्रमित पाये गये हैं. राज्य में सोमवार को सर्वाधिक 11 नये मरीज पटना जिले में पाये गये हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन
Rajat Kumar

लेखक के बारे में

By Rajat Kumar

Media Person. Five years of experience working in digital media doing videos and writing content. Love to do ground reporting.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola