Coronavirus in Bihar Update : बिहार में सोमवार को मिले 11 नये मरीज, कुल संख्या बढ़कर 528 हुई

Updated:
विज्ञापन

बिहार में कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है. राज्य में 19 अप्रैल के बाद से कोरोना पॉजिटिवों की संख्या में प्रतिदिन दो अंकों में वृद्धि दर्ज की गयी है. सोमवार को ताजा जानकारी मिलने तक 2 और नए मरीजों के साथ आंकड़ा 528 पहुंच गया है. आज ताजा जानकारी तक कुल 11 मामले पाए जा चुके हैं. कल रविवार को भी राज्य में 36 नये कोरोना मरीज मिले थे. वहीं, शिवहर जिला कोरोना संक्रमित होनेवाला राज्य का 31वां जिला बन गया है. स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि रविवार को 12 जिलों में कोरोना के नये पॉजिटिव पाये गये हैं. राज्य के पांच जिले रेड जोन में हैं. बाकी सभी जिले ऑरेंज जोन में हैं. बिहार में एक भी ग्रीन जोन नहीं है.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola