Live Updates

Bihar Breaking News Live: पटना में शिक्षक अभ्यर्थी सातवें चरण की मांग को लेकर कल करेंगे घेराव

Updated:
विज्ञापन

Bihar Breaking News LIVE: राजनीति, अपराध, शिक्षा और कॅरियर से जुड़ी हर खबर मिलेगी अपडेट. बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ

विज्ञापन

पटना में शिक्षक अभ्यर्थी सातवें चरण की मांग को लेकर कल करेंगे घेराव

राज्य के STET/CTET/BTET पास शिक्षक अभ्यर्थियों ने सातवें चरण की विज्ञप्ति की मांग को लेकर आज विधानसभा का घेराव करेंगे.

कोटा में बिहार के दो छात्रों ने की आत्महत्या

राजस्थान के कोटा में बिहार से कोचिंग पढ़ने गए दो छात्रों ने आत्महत्या कर ली है. मृतकों का नाम अंकुश और उज्जवल बताया जा रहा है.

कैमूर में भारत भ्रमण पर निकली यात्रियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौत

कैमूर में कोलकाता से भारत भ्रमण पर निकली यात्रियों से भरी बस और ट्रक में भिड़ंत हो गयी. हादसे में चालक की मौत हो गयी. साथ ही, 35 लोग घायल हो गये.

लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल से घर आयी रोहिणी ने बताया

किडनी ट्रांसप्लांट के बाद हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होकर घर आईं रोहिणी, कहा- पापा की तबीयत नासाज, दुआ करें.

नालंदा को डेंटल हॉस्पिटल की मिली सौगात, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन

नालंदा को डेंटल हॉस्पिटल की सौगात मिली है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उद्घाटन किया. भागनबिगहा में राजकीय अस्पताल का उद्घाटन.

हाइवा ने युवक को कुचला

गोपालपुर थाना के पटना‐गया मार्ग पर हाइवा ने एक बाइक सवार को रौंद कर फरार हो गया. बाइक सवार की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. युवक की पहचान नालंदा निवासी सकसोहरा निवासी नीतीश कुमार के‚ रूप में‰ हुई. हादसे क‚ बाद पटना गया रोड पर काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही. मौक‚ पर पहुंची पुलिस ने समझा‐बुझाकर लोग को सड़क से हटाया.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola