Bihar Weather: पूरे प्रदेश में हुई झमाझम बारिश, पूर्वी चंपारण, मुंगेर, नवादा में तेज हवा के साथ पड़े ओले
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 06 Feb 2022 6:49 AM
बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में जम कर ओलवृष्टि भी हुई. सड़कों पर बर्फ की दो से तीन इंच मोटी परत जम गयी. ओलावृष्टि के दौरान कुछ देर के लिए अंधेरा छा गया. मुंगेर, नवादा व दक्षिण-पश्चिमी बिहार और उत्तर-पश्चिमी इलाके में भी ओले पड़े.
पटना. बिहार में शुक्रवार और शनिवार को झमाझम बारिश हुई. पिछले 24 घंटे में 35 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गयी है. वहीं, पूर्वी इलाके में तो 100 मिलीमीटर से भी अधिक बारिश दर्ज की गयी. इस दौरान पूर्वी चंपारण जिले में जम कर ओलवृष्टि भी हुई. सड़कों पर बर्फ की दो से तीन इंच मोटी परत जम गयी. ओलावृष्टि के दौरान कुछ देर के लिए अंधेरा छा गया. मुंगेर, नवादा व दक्षिण-पश्चिमी बिहार और उत्तर-पश्चिमी इलाके में भी ओले पड़े.
प्रदेश में ऐसा कोई अंचल नहीं रहा, जहां तेज हवा के साथ बारिश नहीं हुई हो. बगहा में 52 मिलीमीटर, चांदन में 50 मिलीमीटर, पटना में 36, भागलपुर में 37, वाल्मीकिनगर 38, पूसा में 30, शेखपुरा में 18, खगड़िया में 17.5 मुजफ्फरपुर में 15, पूर्णिया में 16, सबौर में 22, छपरा में 12 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गयी है. तेज पुरवैया की वजह प्रदेश में दिन में ठंडक महसूस की गयी. वहीं प्रदेश में रात का तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया है.
प्रदेश के पूर्वी हिस्से में रविवार को भी बारिश होने के आसार हैं. साथ ही घने कोहरा छाने का अनुमान है. छह फरवरी से प्रदेश के तापमान में काफी कमी आने की संभावना हैं. इससे बिहार में एक बार फिर सर्दी दस्तक दे सकती है. उल्लेखनीय है कि पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता 48 घंटे के अंदर समाप्त हो जायेगी. इसके बाद पछिया हवा एक बार फिर शुरू होगी.
बारिश के दौरान कुछ जगहों पर ठनका भी गिरा. पूर्वी चंपारण के पकड़ीदयाल के ठिकहां में ठनके से गर्भवती महिला सहित दो लोगों की मौत हो गयी. वहीं तुरकौलिया में दुकान पर ठनका गिरने से हजारों की संपत्ति जलकर राख हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










