Bihar Weather Report: बिहार में 26 जनवरी को ठंड फिर लेगी करवट, आज बारिश व कोहरे से बदलेगा मौसम का मिजाज

Updated at : 24 Jan 2022 8:28 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Weather Report: बिहार में 26 जनवरी को ठंड फिर लेगी करवट, आज बारिश व कोहरे से बदलेगा मौसम का मिजाज

Bihar Weather News: बिहार में 26 जनवरी को ठंड एकबार फिर करवट लेने वाली है. कोहरे और कड़ाके की ठंड से पहले बारिश के आसार हैं. रात का पारा गिरने से कनकनी बढ़ी हुई है. जानिये मौसम विभाग की रिपोर्ट...

विज्ञापन

Bihar Weather Report: बिहार के अधिकतर इलाकों में मंगलवार को सामान्य से मध्यम बारिश के आसार हैं. 26 जनवरी के बाद प्रदेश में एक बार फिर ठंड करवट लेगी. राज्य के दक्षिणी हिस्से में कोहरा और पूरे बिहार में कड़ाके की ठंड का पूर्वानुमान जारी किया गया है. दरअसल 26 जनवरी से एक बार फिर पछिया हवा चलना शुरू हो जायेगी.

सोमवार को रात का पारा

इधर सोमवार को प्रदेश के उत्तरी,पश्चिमी और मध्य बिहार में रात का पारा सामान्य से औसतन पांच डिग्री बना हुआ है. इसकी वजह से रात में कम ठंड महसूस होगी. आइएमडी के मुताबिक अगले 24 घंटे में उत्तर-पश्चिम,दक्षिण-पश्चिम, दक्षिण-मध्य और दक्षिण-पूर्व बिहार में सामान्य से मध्यम बारिश के आसार लगातार बने हुए हैं.

मंगलवार का मौसम पूर्वानुमान

25 जनवरी को उत्तर-पूर्व और दक्षिण-पूर्व में हल्की बारिश के आसार हैं. शेष इलाकों में बारिश के आसार लगभग खत्म हो गये हैं. 26 तारीख कुछ एक जगहों पर बादल बने रहने का पूर्वानुमान है. हालांकि बारिश का पूर्वानुमान नहीं है.हालांकि इसके बाद से प्रदेश के दक्षिण-पश्चिम और मध्य बिहार में मध्यम से घना कोहरा बन सकता है. आकाश साफ रहेगा. रात के पारे में अधिकतम पांच डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है. इधर पूर्वानुमान के मुताबिक सोमवर को प्रदेश के कई इलाकों में सामान्य से मध्यम बारिश दर्ज की गयी है.

Also Read: राष्ट्रीय बाल पुरस्कार: बिहार के धीरज ने मगरमच्छ से भिड़कर भाई को बचाया, पीएम मोदी से कहा- बनूंगा फौजी
मौसमी बदलाव की वजह

उल्लेखनीय है कि बिहार में यह मौसमी बदलाव चक्रवाती क्षेत्र एवं इसके आसमान से दो ट्रफ लाइन के गुजरने से हो रहे हैं. इन्हीं की वजह से तकरीबन समूचे बिहार के आसमान में सोमवार को बादल छाये रहे.

आइएमडी की रिपोर्ट

आइएमडी के मुताबिक दक्षिण बिहार में रात का तापमा सामान्य से पांच से छह डिग्री अधिक चल रहा है. उदाहरण के लिए पटना का न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री अधिक 15.4 डिग्री सेल्सियस और गया में सामान्य से छह डिग्री अधिक 14.8 डिग्री सेल्सियस चल रहा है. पूर्णिया में रात का तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक चल रहा है. उत्तरी बिहार में रात्रि का तापमान सामान्य से एक से तीन डिग्री अधिक के बीच चल रहा है.

Posted By: Thakur Shaktilochan

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन