Live Updates

Bihar Chunav Update: दूसरे चरण में भाजपा तकरीबन सभी सीटें जीतेगी, दोहराया जायेगा 2010 का इतिहास : नित्यानंद

Updated:
विज्ञापन

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020, Live News Update: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 17 जिलों की 94 सीटों पर वोटिंग संपन्न हो गया है. दूसरे चरण (Bihar election 2nd Phase) में करीब ढाई लाख सुरक्षा बलों के सुरक्षा इंतजामों के बीच 17 जिलों के 1,463 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला हो गया. शाम 6 बजे तक करीब 55 फीसदी मतदान हुआ है. बिहार चुनाव & बिहार इलेक्शन 2020 की LIVE Update के लिए बने रहें Prabhat Khabar के साथ.

विज्ञापन

दूसरे चरण के मतदान के बाद नित्यानंद राय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में राजद पर जमकर हमला बोला

दूसरे चरण का मतदान समाप्त होने के बाद भाजपा ने 94 सीटों में लगभग सभी सीटों को जीतने का पूरजोर दावा किया है. केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि एनडीए 2010 का इतिहास इस बार फिर से दोहरायेगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बेहतरीन काम किया है. इस वजह से लोगों का सरकार के प्रति विश्वास और उत्साह दोनों बढ़ा है.

कई विधानसभा क्षेत्रों 40 फीसदी से भी कम हुआ मतदान

दूसरे चरण की 94 सीटों पर मंगलवार को लगातार दूसरी बार वोटरों का उत्साह चरम पर रहा. शाम छह बजे तक करीब 55 फीसदी मतदाताओं ने वोट गिराये. बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एचआर श्रीनिवास देर शाम को शांति और निष्पक्षता के साथ मतदान की जानकारी देते हुए कहा कि शाम छह बजे तक प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक 54.44 प्रतिशत मतदान हुआ है. बुधवार 11 बजे तक परिणाम फाइनल हो जायेगा. इसमें एक से दो फीसदी मतदान बढ़ने की उम्मीद है. कई विधान सभा क्षेत्रों विशेषकर पटना जिला में 40 फीसदी से भी कम मतदान हुआ है. विभिन्न जिलों में चुनाव के दौरान 319 केस दर्ज किये गये हैं.

शांतिपूर्ण मतदान के लिये बिहार की जनता को धन्यवाद: संजय वर्मा

जदयू के राष्ट्रीय सचिव संजय वर्मा ने मंगलवार को बिहार में दूसरे चरण में शांतिपूर्ण मतदान के लिये राज्य की जनता को धन्यवाद दिया है. उन्होंने कहा कि दूसरे चरण की 94 सीटों पर हुए शांतिपूर्ण मतदान में मतदाताओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया. विशेषकर महिला मतदाताओं की भागीदारी ने यह प्रमाणित कर दिया है कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में कानून का राज है. विधि-व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त है.

इन दिग्गजों की किस्मत ईवीएम में कैद

राज्य सरकार के पांच मंत्रियों समेत महागठबंधन के मुख्यमंत्री चेहरे तेजस्वी प्रसाद यादव व उनके बड़े भाई तेज प्रताप यादव की चुनावी किस्मत भी इवीएम में बंद हो गयी. पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव की कांग्रेस के प्रवीण कुशवाहा के साथ और संसदीय कार्य मंत्री श्रवण कुमार की कांग्रेस के ही गुंजन पटेल के साथ सीधी टक्कर रही. पटना जिले के नौ विधानसभा सीटों पर भी एनडीए और महागठबंधन के उम्मीदवारों के बीच कांटे का मुकाबला रहा. शहरी इलाके में वोटरों में मतदान को लेकर कम उत्साह दिखा.

NDA ने किया 80 फीसदी सीट जीतने का किया दावा

बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने दावा किया है कि दूसरे चरण में एनडीए गठबंधन 80 सीट जीतेगी. उन्होंने कहा कि मतदान प्रतिशत से स्पष्ट बहुमत मिलने के संकेत हैं.

चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस लाइव

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola