ePaper

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020: पापा ने कहा था कि तुम युवा हो, अकेले चुनाव लड़ने से क्यों डरते हो : चिराग पासवान

Updated at : 15 Oct 2020 1:32 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020: पापा ने कहा था कि तुम युवा हो, अकेले चुनाव लड़ने से क्यों डरते हो : चिराग पासवान

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020: चिराग ने कहा कि उनके पापा ने कहा था कि तुम युवा हो, अकेले चुनाव लड़ने से क्यों डरते हो?

विज्ञापन

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020, News Update: लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने बुधवार को साफ किया कि मैं मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार नहीं हूं. हमारी कोशिश है कि देश के तर्ज पर राज्य में भी भाजपा के नेतृत्व में सरकार बने़

मैं भाजपा के साथ सरकार बनाना चाहता हूं, क्योंकि भाजपा नेतृत्व में ही राज्य का विकास हो सकता है़ भाजपा के नेता लोगों को जाति, सोशल इंजीनियरिंग में उलझा के नहीं रखते़ वे विकास के लिए कठोर से कठोर निर्णय ले सकते हैं. बिहार इलेक्शन 2020 लाइव न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बने रहें हमारे साथ.

उन्होंने बुधवार को अपने आवास पर मीडिया के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य में नाली-गली बनाना ही उपलब्धि नहीं है. चिराग ने कहा कि उनके पापा ने कहा था कि तुम युवा हो, अकेले चुनाव लड़ने से क्यों डरते हो?

चिराग पासवान 21 अक्तूबर से चुनावी दौरा शुरू करेंगे़ बुधवार को उन्होंने राज्य स्तर के नेताओं के साथ जूम एप पर वर्चुअल बैठक की़ बैठक में उन्होंने अपने नेताओं ने कहा कि अपने चुनावी प्रचार में भले प्रधानमंत्री के तस्वीर का उपयोग नहीं करूं, लेकिन वो हमारे दिल में बसते हैं.

चुनाव में लोजपा का मुद्दा विकास है़ हम पुत्र धर्म के साथ नेतृत्व धर्म का पालन कर रहे हैं. उनकी साथ वर्चुअल बैठक की जानकारी पार्टी के मीडिया प्रभारी कृष्ण सिंह कल्लू ने दी़

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन