बिहार में प्राइवेट स्कूलों के फीस वसूलने की मनमानी पर लगेगी रोक, नए नियम बनाकर सरकार लगाएगी लगाम

Updated at : 24 Nov 2020 6:53 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार में प्राइवेट स्कूलों के फीस वसूलने की मनमानी पर लगेगी रोक, नए नियम बनाकर सरकार लगाएगी लगाम

देश में कोरोना(coronavirus) के बढ़ते खतरे को देख बिहार भी सतर्क है. स्कूलों को खोले जाने के मामले पर राज्य के शिक्षा मंत्री ने कहा कि दूसरे राज्यों में कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है. इसलिए अभी स्कूल खोलने का सही समय नहीं है. हम परिस्थितियों का मूल्यांकन कर इस सदंर्भ में उचित कदम उठायेंगे.

हमारी प्राथमिकता में उच्च शिक्षा की बेहतरी भी-शिक्षा मंत्री

शिक्षा मंत्री ने कहा कि हमारी प्राथमिकता में उच्च शिक्षा की बेहतरी भी है. हम जल्द ही रिव्यू कर कुछ मामलों में निर्णय लेंगे. उन्होंने कहा कि ड्रॉप आउट बच्चों को स्कूल लाने के लिए विशेष प्लान पर काम करेंगे.

निजी स्कूलों की मनमानी पर लगायेंगे लगाम

शिक्षा मंत्री ने एक सवाल के जवाब में कहा कि फीस वसूली की मनमानी पर नियंत्रण लगाया जायेगा. प्राइवेट स्कूलों का महत्व है,लेकिन उनकी मनमानी नहीं चलने दी जायेगी. मनमानी पर नियंत्रण के लिए नियम-कानून बनाने पर विमर्श किया जायेगा. इससे पहले शिक्षा मंत्री चौधरी ने सचिवालय पहुंच कर विभाग का कार्यभार ग्रहण किया. इस दौरान शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार और अन्य अफसर मौजूद रहे.

Also Read: Sarkari Naukri : बिहार में निकलेगी बंपर वैकेंसी, शिक्षा समेह छह विभागों में होंगी डेढ़ लाख से अधिक नियुक्तियां
शिक्षा मंत्री ने अफसरों के साथ औपचारिक तौर पर चर्चा की

बतौर शिक्षा मंत्री कार्यभार ग्रहण करने के बाद अशोक चौधरी ने अपने कार्यालय में करीब एक घंटे तक अफसरों के साथ औपचारिक तौर पर चर्चा की. कॉलेजों में महिलाओं के एडमिशन के दौरान दी जाने वाली वित्तीय छूट समेत विभिन्न योजनाओं के बारे में पूछा. बैठक में मुख्य तौर पर प्रधान सचिव संजय कुमार, विशेष सचिव शिक्षा,सभी निदेशक एवं अन्य अफसर मौजूद रहे.

Posted by: Thakur Shaktilochan

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन