ePaper

लालू बताएं, बिहार के मजदूरों को पलायन के लिए किसने किया था मजबूर : सुशील मोदी

Updated at : 06 Sep 2020 6:03 PM (IST)
विज्ञापन
लालू बताएं, बिहार के मजदूरों को पलायन के लिए किसने किया था मजबूर : सुशील मोदी

पटना : बिहार के उपमुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद पर जमकर निशाना साधा है. उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने अपने ट्वीट में कहा है कि चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद यदि कहते हैं किसान लाचार हैं, तो बताएं उनके समय खेती की क्या हालत थी? क्या कोई कृषि रोडमैप बना था? किसानों को बिजली मिलती थी? उपज का समर्थन मूल्य कितना मिलता था?

सवाल करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील मोदी ने कहा कि लालू प्रसाद बताएं कि क्या आज की तरह किसानों के खाते में सालाना 6 हजार रुपये डाले जाते थे? क्या उनके राज में बाढ़ पीड़ितों के खाते में कभी सहायता राशि डाली गयी? वे बताएं कि मजदूरों को पलायन के लिए मजबूर किसने किया था?

डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने कहा कि लालू प्रसाद और उनकी पार्टी को बिना तर्क या तथ्य के आरोप लगाने की पुरानी आदत है, इसलिए वे कुछ भी बोलते रहते हैं. वे शिक्षा को बदहाल बताते हैं, तो बताएं कि उनके 15 साल में चरवाहा विद्यालय खुलने के सिवा क्या हुआ? उनके समय में मैट्रिक-इंटर के परिणाम कैसे आते थे? टॉपर घोटाला का मुख्य अभियुक्त क्या लालू प्रसाद का करीबी नहीं था?

Upload By Samir Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन