ePaper

सीएम नीतीश ने बिहार सरकार की नयी कॉमन इंटीग्रेटेड वेबसाइट का किया लोकार्पण, एक ही जगह मिलेगी सभी विभागों की जानकारियां

Updated at : 06 Jun 2020 6:01 PM (IST)
विज्ञापन
सीएम नीतीश ने बिहार सरकार की नयी कॉमन इंटीग्रेटेड वेबसाइट का किया लोकार्पण, एक ही जगह मिलेगी सभी विभागों की जानकारियां

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को रिमोट के माध्यम से सूचना एवं जन संपर्क विभाग द्वारा बनायी गयी बिहार सरकार की नयी कॉमन इंटीग्रेटेड वेबसाइट का लोकार्पण किया. इस वेबसाइट पर सभी विभागों की सूचनाओं को एक ही प्लेटफार्म पर देखा जा सकेगा. सभी विभागों की सूचनाओं का अपडेशन इस प्लेटफार्म से किया जा सकेगा. सभी विभागों के आईटी मैनेजर एवं नोडल पदाधिकारी को प्रशिक्षित किया गया है. सूचनाओं का अपडेशन सूचना एवं जन-संपर्क विभाग एवं संबंधित विभाग दोनों के द्वारा किया जा सकेगा.

विज्ञापन

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को रिमोट के माध्यम से सूचना एवं जन संपर्क विभाग द्वारा बनायी गयी बिहार सरकार की नयी कॉमन इंटीग्रेटेड वेबसाइट का लोकार्पण किया. इस वेबसाइट पर सभी विभागों की सूचनाओं को एक ही प्लेटफार्म पर देखा जा सकेगा. सभी विभागों की सूचनाओं का अपडेशन इस प्लेटफार्म से किया जा सकेगा. सभी विभागों के आईटी मैनेजर एवं नोडल पदाधिकारी को प्रशिक्षित किया गया है. सूचनाओं का अपडेशन सूचना एवं जन-संपर्क विभाग एवं संबंधित विभाग दोनों के द्वारा किया जा सकेगा.

यह एक डायनमिक वेबसाइट है. विभागों द्वारा अपने स्तर से अपडेशन किये जाने के कारण अन्य किसी पर किसी प्रकार की निर्भरता नहीं रहेगी. इस इंटीग्रेटेड कॉमन वेबसाइट को आज गो लाइव किया जा रहा है. विभागों के द्वारा अन्य जो भी सुझाव दिये जायेंगे उनके आधार पर इसे कस्टमाइज करके इसमें सुधार करने की सुविधा है.

मुख्यमंत्री ने वेबसाइट के लोकार्पण के पश्चात कहा कि सभी सूचनाएं एक जगह एकत्रित होने से लोगों को जानकारी मिलने में सुविधा होगी. सभी विभागों के कार्यकलापों की अद्यतन जानकारी, सूचनाएं एक साथ मिल सकेगा. इस पहल की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने सूचना एवं जनसंपर्क विभाग को बधाई दी है. मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी विभाग इस वेबसाइट का उपयोग करें एवं अपने विभाग से संबंधित सूचनाओं को इस पर नियमित रूप से अपडेट करें.

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री विनोद नारायण झा, जल संसाधन मंत्री संजय झा, आपदा प्रबंधन मंत्री लक्ष्मेश्वर राय, मुख्य सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव चंचल कुमार, स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव उदय सिंह कुमावत, मुख्यमंत्री के सचिव मनीष कुमार वर्मा, सूचना एवं जन-संपर्क विभाग के सचिव अनुपम कुमार, निदेशक सूचना एवं जनसंपर्क विभाग प्रदीप झा एवं मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह उपस्थित थे.

Also Read: महागठबंधन पर सुशील मोदी का निशाना, कहा- राजद-कांग्रेस राज में बिहार में एक भी मेडिकल कॉलेज नहीं

विज्ञापन
Samir Kumar

लेखक के बारे में

By Samir Kumar

More than 15 years of professional experience in the field of media industry after M.A. in Journalism From MCRPV Noida in 2005

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन