ePaper

Bihar Chunav 2020: बिहार चुनाव में पाकिस्तान के बाद अब सर्जिकल स्ट्राइक की एंट्री, CM योगी ने पाक पीएम को लेकर कही ये बात

Updated at : 21 Oct 2020 4:45 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Chunav 2020: बिहार चुनाव में पाकिस्तान के बाद अब सर्जिकल स्ट्राइक की एंट्री, CM योगी ने पाक पीएम को लेकर कही ये बात

Bihar Chunav 2020 : बिहार चुनाव में उत्‍तर प्रदेश (UP) के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ (Yogi Adityanath) की भी बिहार में ताबड़तोड़ रैलियां जारी है.

विज्ञापन

Bihar Chunav 2020 : बिहार विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. भारतीय जनता पार्टी के सभी स्टार प्रचारक चुनावी मैदान में उतर चुके हैं. उत्‍तर प्रदेश (UP) के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ (Yogi Adityanath) की भी बिहार में ताबड़तोड़ रैलियां जारी है. इसी कड़ी में सीएम योगी ने विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए बुधवार को पटना और भोजपुर में रैलियां कीं. इन रैलियों में सीएम योगी ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा है.

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पाकिस्तान भारत में आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देता था, और कांग्रेस नेतृत्व कहता था, हम पाकिस्तान को कुछ नहीं करेंगे. अब पाक पीएम इस डर से दुनिया भर में भाग रहे हैं कि कहीं भारतीय जवान वहां सर्जिकल स्ट्राइक ना कर दें. सीएम योगी ने आगे कहा कि नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में काफी हद तक कोरोना से लड़ाई जीत चुके हो. राजद और कांग्रेस एक नए कोरोना के रुप में भाकपा माले को लेकर आपके बीच छोड़ना चाहते हैं, ये कोरोना से कम नहीं है.

Also Read: Bihar Election : पीएम मोदी ने 2014 के बाद बदली पूरे देश की राजनीति, लालटेन युग से अब आया LED युग – जेपी नड्डा

भाजपा नेता ने कहा कि 2 करोड़ गरीबों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ दिलाया, 50 करोड़ गरीबों को 5 लाख रुपये का सालाना स्वास्थ्य बीमा का कवर भी प्रधानमंत्री मोदी और नीतीश कुमार ने दिलाया. सीएम योगी ने आगे कहा कि हमारे गठबंधन का तो एक ही संकल्प है कि हमारे लिए पूरा देश ही परिवार है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन