ePaper

बिहार चुनाव 2020 : चुनावी घमासान के बीच प्लूरल्स पार्टी के सिंबल को लेकर पुष्पम प्रिया पहुंची दिल्ली हाईकोर्ट

Updated at : 15 Oct 2020 6:49 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार चुनाव 2020 : चुनावी घमासान के बीच प्लूरल्स पार्टी के सिंबल को लेकर पुष्पम प्रिया पहुंची दिल्ली हाईकोर्ट

Pushpam Priya Chaudhary बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सुर्खियों में आयी प्लूरल्स पार्टी की अध्यक्ष पुष्पम प्रिया चौधरी ने अपनी पार्टी (Plurals Party) के चुनाव चिन्ह को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट का रुख किया है. पुष्मम प्रिया चौधरी की प्लूरल्स पार्टी ने शतरंज बोर्ड या पार्टी द्वारा चुने गये किसी भी अन्य स्वतंत्र चुनाव चिन्ह के आवंटन के बारे में चुनाव आयोग को निर्देश देने की मांग को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट का रुख किया है.

विज्ञापन

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव 2020 से पहले सुर्खियों में आयी प्लूरल्स पार्टी की अध्यक्ष पुष्पम प्रिया चौधरी ने अपनी पार्टी (Plurals Party) के चुनाव चिन्ह को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट का रुख किया है. पुष्मम प्रिया चौधरी की प्लूरल्स पार्टी ने शतरंज बोर्ड या पार्टी द्वारा चुने गये किसी भी अन्य स्वतंत्र चुनाव चिन्ह के आवंटन के बारे में चुनाव आयोग को निर्देश देने की मांग को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट का रुख किया है.

गौर हो कि पुष्पम प्रिया चौधरी ने पटना के बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल किया है. इसके अलावा मधुबनी के बिस्फी से भी 18 अक्टूबर को नामांकन करने की चर्चा है. पुष्पम प्रिया चौधरी लंदन से बिहार लौटी है. पूर्व एमएलसी विनोद चौधरी की बेटी पुष्पम प्रिया चौधरी ने राजनीति में कदम रखने के साथ ही अपना एजेंडा स्पष्ट करते हुए कहा है कि युवाओं को रोजगार देना उनकी पहली प्राथमिकता होगी, जिससे प्रदेश से उनके पलायन को रोका जा सके. मूल रूप से दरभंगा जिले की रहने वाली पुष्पम प्रिया चौधरी ने यहां से स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद आगे की पढ़ाई दिल्ली और लंदन में पूरी की है.

Also Read: बिहार चुनाव 2020 : टिकट नहीं मिलने से भड़के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जमकर काटा बवाल, राहुल-सोनिया का बैनर-पोस्टर फूंका

Upload By Samir Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन