ePaper

Paris Olympics 2024 में 'गोल्ड' तक भाला फेंकने को तैयार हैं नीरज चोपड़ा! देखें वीडियो

Updated at : 04 Aug 2024 9:38 AM (IST)
विज्ञापन
Paris Olympics 2024

Paris Olympics 2024

Paris Olympics 2024: भारत के गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. नीरज पेरिस पहुंचते ही अपनी ट्रेनिंग में जुट गए. उन्होंने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह जिम में कड़ी ट्रेनिंग करते हुए नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन

Paris Olympics 2024 में भारत ने अब तक काफी शानदार प्रदर्शन किया है. भारत के पास अब तक कुल 3 पदक आ गए हैं. ये पदक भारत के पास शूटिंग से आए हैं. भारत को पहला पदक मनु भाकर ने 10 मीटर एयर पिस्टल में दिलाया था. वहीं दूसरा पदक भी भारत को शूटिंग में आए हैं और ये भी मनु भाकर ने ही देश को दिलाया है. वहीं भारत को तीसरा पदक स्वप्निल कुसाले ने दिलाया है. इस बीच भारत के गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. नीरज पेरिस पहुंचते ही अपनी ट्रेनिंग में जुट गए. उन्होंने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह जिम में कड़ी ट्रेनिंग करते हुए नजर आ रहे हैं. नीरज की मेहनत देख फैंस को उनसे पदक दिलाने की उम्मीद बढ़ गई हैं. तो चलिए जानते हैं भारत के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा पेरिस ओलंपिक में कितने बजे एक्शन में नजर आएंगे.

Paris Olympics 2024: गोल्ड तक भाला फेंकने को तैयार है नीरज!

जैसा की हम सभी जान रहे हैं कि नीरज चोपड़ा ने साल 2020 में टोक्यो में खेले गए ओलंपिक मैच में कमाल का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया था. वहीं इस बार नीरज पेरिस में भी ये कारनामा करने के लिए पूरी तरह से तैयार है. उनका वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह जिम में पसीना बहा रहे हैं और जैवलिन थ्रो की प्रैक्टिस कर रहे हैं. हाल ही में वह ओलंपिक विलेज पहुंचे और वहां की फोटोज शेयर की हैं.

Paris Olympics 2024: 6 अगस्त को नीरज देखेंगे एक्शन में

आपकी जानकारी के लिए बता दें, एथलेटिक्स के गेम्स 1 से 10 अगस्त तक होंगे और नीरज 6 अगस्त को अपना पहला मैच खेलने उतरेंगे. उनका मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 1:50 बजे होगा. अगर वह क्वालीफायर जीत जाते हैं, तो 8 अगस्त को फाइनल में उनका प्रदर्शन देखने को मिलेगा. नीरज की निगाहें ओलंपिक में दो गोल्ड मेडल जीतने पर है. उनके साथ पाकिस्तानी जैवलिन थ्रोअर अरशद नदीम भी होंगे. देश को नीरज से काफी उम्मीदें है. अब देखना दिलचस्प होगा कि वह कितना अच्छा परफॉर्म करने में कामयाब होते है.

विज्ञापन
Vaibhaw Vikram

लेखक के बारे में

By Vaibhaw Vikram

वैभव विक्रम डिजिटल पत्रकार हैं. खेल, लाइफस्टाइल, एजुकेशन, धर्म में रुचि है और इसी विषय पर अपने विचार प्रकट करना पसंद है. क्रिकेट से बहुत लगाव है. वर्तमान में प्रभात खबर के खेल डेस्क पर कंटेंट राइटर पद पर कार्यरत हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola