ePaper

Paris Olympics 2024: विनेश की जगह इस खिलाड़ी को मिला फाइनल का टिकट, जानें कैसे

Updated at : 07 Aug 2024 3:05 PM (IST)
विज्ञापन
Paris Olympics 2024

Paris Olympics 2024

Paris Olympics 2024 में आज विनेश फोगाट अपना फाइनल मुकाबला खेलती हुई नजर आती. मगर विनेश को फाइनल से पहले अधिक वजन होने के कारण महिला कुश्ती 50 किग्रा से अयोग्य घोषित कर दिया गया. तो चलिए जानते हैं क्या फाइनल में विनेश फोगाट से भिड़ने वाली अमेरिका की सारा हिल्डेब्रांड, बिना खेले स्वर्ण पदक जीत जाएगी.

विज्ञापन

Paris Olympics 2024 में आज विनेश फोगाट अपना फाइनल मुकाबला खेलती हुई नजर आती. मगर विनेश को फाइनल से पहले अधिक वजन होने के कारण महिला कुश्ती 50 किग्रा से अयोग्य घोषित कर दिया गया. वह फाइनल में हिस्सा नहीं ले पाएंगी और ना ही उनको कोई मेडल मिलेगा. अब गोल्ड मेडल मैच में क्यूबा की पहलवान युसनेइलिस गुजमैन पदक के लिए खेलती हुई नजर आएगी. इसके अलावा कांस्य पदक मैच आयोजित होगा. आपकी जानकारी के लिए बता दें, इस बात की पुष्टि खुद इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन ने की है. आईओए ने बताया है कि आज सुबह उनका वजन 50 किलोग्राम से कुछ ग्राम अधिक था. इससे साफ हो गया है कि विनेश फोगाट का फाइनल खेलने के सपना टूट गया है. अब उन्हें खाली हाथ अपने वतन वापस आना होगा. तो चलिए जानते हैं क्या फाइनल में विनेश फोगाट से भिड़ने वाली अमेरिका की सारा हिल्डेब्रांड, बिना खेले स्वर्ण पदक जीत जाएगी.

Paris Olympic 2024: इस खिलाड़ी को मिला फाइनल का टिकट

विनेश फोगाट ने महिला कुश्ती के 50 किग्रा वर्ग में सुसाकी को हराकर बड़ा उलटफेर करने के बाद यूक्रेन की ओक्साना लिवाच को पछाड़कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया था. सेमीफाइनल में व‍िनेश फोगाट के सामने क्यूबा की रेसलर युसनेइलिस गुजमैन 5-0 को हराया था. आईओसी से पुष्टि हुई है कि विनेश की जगह क्यूबा की पहलवान युसनेइलिस गुजमैन आएगी जिसे उसने कल रात हराया था और सारा ऐन हिल्डेब्रांट से होगा. यह गोल्ड मेडल मुकाबला बुधवार (7 अगस्त) को होगा.

Paris Olympic 2024: सारा हिल्डेब्रांड का ऐसा रहा है करियर

2020 में खेले गए टोक्यो ओलंपिक में सारा हिल्डेब्रांड ने 50 किग्रा कैटेगरी में कांस्य पदक अपने नाम किया था. इसके अलावा उन्होंने चार बार वर्ल्ड चैंपियनशिप में भी अपने देश का नाम रोशन किया. 2018 में बुडापेस्ट और 2021 में ओस्लो में खेले गए वर्ल्ड चैंपियनशिप मुकाबले में हिल्डेब्रांड ने क्रमश 53 और 50 किग्रा कैटेगरी में दूसरा स्थान हासिल कर सिल्वर मेडल जीता था. इसी तरह से, उन्होंने 2022 और 2023 में बेलग्रेड में खेले गए वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच में 50 किग्रा कैटेगरी में तीसरा स्थान हासिल कर सिल्वर मेडल हासिल किया था.

Paris Olympics 2024: विनेश ने रियो ओलंपिक में किया था डेब्यू

आपकी जानकारी के लिए बता दें, विश्व चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता और राष्ट्रमंडल खेलों, एशियाई खेलों और एशियाई चैंपियनशिप की स्वर्ण पदक विजेता, विनेश इतिहास की सबसे सफल भारतीय पहलवानों में से एक हैं. विश्व प्रसिद्ध फोगाट बहनों में से एक विनेश ने रियो 2016 में महिलाओं की 48 किग्रा फ्रीस्टाइल श्रेणी में ओलंपिक में डेब्यू किया था, लेकिन घुटने में गंभीर चोट लगने के कारण उन्हें क्वार्टर फाइनल मुकाबले से हटना पड़ा था. जिसके बाद टोक्यो ओलंपिक 2020 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. अब उन्हें अधिक वजन के कारण अयोग्य घोषित कर दिया गया है.

विज्ञापन
Vaibhaw Vikram

लेखक के बारे में

By Vaibhaw Vikram

वैभव विक्रम डिजिटल पत्रकार हैं. खेल, लाइफस्टाइल, एजुकेशन, धर्म में रुचि है और इसी विषय पर अपने विचार प्रकट करना पसंद है. क्रिकेट से बहुत लगाव है. वर्तमान में प्रभात खबर के खेल डेस्क पर कंटेंट राइटर पद पर कार्यरत हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola