FIH Hockey World Cup 2023: 11 जनवरी को होगा हॉकी वर्ल्ड कप का रंगारंग आगाज, रणवीर सिंह करेंगे परफॉर्म

FIH Hockey World Cup 2023 Celebration: ओडिशा में 13 जनवरी से हॉकी वर्ल्ड कप शुरू होने वाला है. इससे पहले 11 जनवरी को कटक में सेलिब्रेशन कार्यक्रम होने जा रहा है. इस सेलिब्रेशन में चार चांद लगाने के लिए रणवीर सिंह, दिशा पटानी, प्रीतम, जैसे बड़े स्टार परफॉर्म करेंगे.
FIH Hockey Men’s World Cup 2023 Celebration: ओडिसा में 13 जनवरी से एफआईएच पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप 2023 का आगाज होने जा रहा है. इससे पहले 11 जनवरी को कटक में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन होगा. इस समारोह का आयोजन कटक के बाराबती स्टेडियम में किया जाएगा. इसमें बॉलीवुड से लेकर विदेश के कई कलाकार शिरकत करेंगे. जिसमें बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह, दिशा पाटनी और प्रीतम जैसे बड़े स्टार भी शामिल हैं.
ओडिशा हॉकी मेन्स वर्ल्ड कप 2023 का आयोजन भुवनेश्वर और राउरकेला में किया जाएगा. वहीं वर्ल्ड कप से पहले 11 जनवरी को कटक में सेलिब्रेशन कार्यक्रम होने जा रहा है. इस सेलिब्रेशन में चार चांद लगाने के लिए रणवीर सिंह, दिशा पटानी, प्रीतम, गुरु अरुणा मोहंती, के-पॉप ग्रुप ब्लैकस्वान समेत कई कलाकार परफॉर्म करेंगे. बता दें कि ओडिशा में 13 जनवरी से हॉकी वर्ल्ड कप शुरू होने वाला है. वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला 29 जनवरी को खेला जायेगा. इस हॉकी विश्वकप में कुल 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें 4 पूलों में बांटा गया है. वर्ल्ड कप के दौरान कुल 44 मैच खेल जायेंगे. वहीं ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने हॉकी विश्व कप जीतने पर भारतीय टीम के हर खिलाड़ी को एक-एक करोड़ रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है.
The FIH Odisha Hockey Men's World Cup 2023 Bhubaneswar – Rourkela Celebrations are coming to Cuttack, Odisha on the 11th of January, and the tickets will go live starting from 28th December at 12.00 noon on Paytm Insider! pic.twitter.com/YEZG6cFXu1
— Hockey India (@TheHockeyIndia) December 27, 2022
13 जनवरी को
अर्जेंटीना बनाम साउथ अफ्रीका (भुवनेश्वर) – दोपहर 1:00 बजे
ऑस्ट्रेलिया बनाम फ्रांस (भुवनेश्वर)- दोपहर 3:00 बजे
इंग्लैंड बनाम वेल्स (राउरकेला) – शाम 5:00 बजे
भारत बनाम स्पेन (राउरकेला) – शाम 7:00 बजे
14 जनवरी को
न्यूजीलैंड बनाम चिली (राउरकेला) – दोपहर 1:00 बजे
नीदरलैंड बनाम मलेशिया (राउरकेला) – दोपहर 3:00 बजे
बेल्जियम बनाम कोरिया (भुवनेश्वर) – शाम 5:00 बजे
जर्मनी बनाम जापान (भुवनेश्वर) – शाम 7:00 बजे
15 जनवरी
स्पेन बनाम वेल्स (राउरकेला) – शाम 5:00 बजे
इंग्लैंड बनाम भारत (राउरकेला) – शाम 7:00 बजे
16 जनवरी
मलेशिया बनाम चिली (राउरकेला) – दोपहर 1:00 बजे
न्यूजीलैंड बनाम नीदरलैंड (राउरकेला) – दोपहर 3:00 बजे
फ्रांस बनाम साउथ अफ्रीका (भुवनेश्वर) – शाम 5:00 बजे
अर्जेंटीना बनाम ऑस्ट्रेलिया (भुवनेश्वर) – शाम 7:00 बजे
17 जनवरी
कोरिया बनाम जापान (भुवनेश्वर) – शाम 5:00 बजे
जर्मनी बनाम बेल्जियम (भुवनेश्वर) – शाम 7:00 बजे
19 जनवरी
मलेशिया बनाम न्यूजीलैंड (भुवनेश्वर) – दोपहर 1:00 बजे
नीदरलैंड बनाम चिली (भुवनेश्वर) – दोपहर 3:00 बजे
स्पेन बनाम इंग्लैंड (भुवनेश्वर) – शाम 5:00 बजे
भारत बनाम वेल्स (भुवनेश्वर) – शाम 7:00 बजे
20 जनवरी
ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका (राउरकेला) – दोपहर 1:00 बजे
फ्रांस बनाम अर्जेंटीना (राउरकेला) – दोपहर 3:00 बजे
बेल्जियम बनाम जापान (राउरकेला) – शाम 5:00 बजे
कोरिया बनाम जर्मनी (राउरकेला) – शाम 7:00 बजे
24 जनवरी
पहला क्वार्टरफाइनल: भुवनेश्वर – शाम 4:30 बजे
दूसरा क्वार्टरफाइनल: भुवनेश्वर – शाम 7 बजे
25 जनवरी
तीसरा क्वार्टर-फाइनल: भुवनेश्वर – शाम 4:30 बजे
चौथा क्वार्टर-फाइनल: भुवनेश्वर – शाम 7 बजे
26 जनवरी
प्लेसमेंट मैच (9वें से 16वें स्थान के लिए)
27 जनवरी
पहला सेमी-फाइनल: भुवनेश्वर – शाम 4:30 बजे
दूसरा सेमी-फाइनल: भुवनेश्वर – शाम 7 बजे
29 जनवरी
ब्रॉन्ज मेडल मैच – शाम 4:30 बजे
स्वर्ण पदक मैच – शाम 7 बजे
Also Read: BCCI Selection Committee: चेतन शर्मा फिर बने सलेक्शन कमिटी के अध्यक्ष, बीसीसीआई ने किया नयी चयन समिति का ऐलान
पीआर श्रीजेश, कृष्णा पाठक, सुरेंद्र कुमार, हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), वरुण कुमार, अमित रोहिदास (उपकप्तान), नीलम संजीप, मनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, नीलकांत शर्मा, शमशेर सिंह, विवेक सागर प्रसाद, आकाशदीप सिंह, मनदीप सिंह, ललित कुमार उपाध्याय, अभिषेक, सुखजीत सिंह, राजकुमार पाल और जुगराज सिंह.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sanjeet Kumar
A sports enthusiast with a keen interest in Cricket and Football. Highly self-motivated and willing to contribute ideas and learn new things.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




