bhagalpur news. पूर्ववर्ती छात्रों ने कॉलेज में बिताये लम्हों को याद कर जतायी खुशी

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन

टीएनबी कॉलेज के अर्थशास्त्र विभाग में रविवार को पूर्ववर्ती छात्र सम्मेलन का आयोजन किया गया

विज्ञापन

टीएनबी कॉलेज के अर्थशास्त्र विभाग में रविवार को पूर्ववर्ती छात्र सम्मेलन का आयोजन किया गया. मौके पर पूर्ववर्ती छात्रों ने कॉलेज में बिताये लम्हों को याद कर खुशी का इजहार किया. उनका कहना था कि कोई भी संस्थान या महाविद्यालय अपने स्वर्णिम भविष्य के लिए वर्तमान को सुदृढ़ व सशक्त बनाये रखता है. सफलता का श्रेय संस्थान के पूर्ववर्ती छात्र-छात्राओं के उपलब्धियों पर भी निर्भर करता है. इस अवसर पर प्राचार्य डॉ दीपो महतो ने कहा कि ये क्षण पूर्व छात्रों की सहभागिता के महत्व को दर्शाता है. पूर्व छात्रों के साथ मजबूत संबंध बनाना सभी के लिए लाभकारी होता है. महाविद्यालय के वर्तमान अध्ययनशील छात्र-छात्राओं को व्यक्तिगत और व्यावसायिक रूप से विकसित होने के अवसर प्रदान कर सकते हैं. मारवाड़ी कॉलेज के प्राचार्य प्रो संजय कुमार झा ने कहा कि पूर्ववर्ती छात्रों की सहभागिता मात्र एक दायित्व नहीं होता है. बल्कि प्रति वर्ष शिक्षित होने वाले छात्रों के एक जीवंत समूह, आपसी सहयोग और साझा पर आधारित सार्थक संबंधों को प्राथमिकता प्रदान करता है. प्रो मनोज कुमार ने कहा कि पूर्व छात्रों से जुड़ाव एक बार का प्रयास नहीं है. यह एक निरंतर चलने वाली यात्रा है. प्रो मुस्फिक आलम ने कहा कि सभी पूर्ववर्ती छात्र-छात्राओं के चेहरे की चमक आज कई गुणा बढ़ गयी है, क्योंकि सभी अपने आपको संस्थान से गहराई के साथ जुड़ाव महसूस कर रहे हैं. अर्थशास्त्र के विभागाध्यक्ष डाॅ सुमन कुमार ने कहा कि पूर्ववर्ती छात्र कॉलेज के धरोहर है. साथ ही उन पूर्ववर्ती छात्रों से महाविद्यालय को उम्मीद, संभावना और भविष्य बनी हुई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Kumar

लेखक के बारे में

By Atul Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन