मानसून के बाद ओडिशा में चक्रवात की आशंका, मुख्य सचिव ने हाई लेवल मीटिंग में दिए ये निर्देश

अधिकारियों को अभी से अलर्ट मोड में रहने के लिए कहें. जिलाधिकारियों को भी कहा गया है कि अपने जिले के अधिकारियों को सहयोग एवं समन्वय के साथ काम करने के लिए अभी से प्रेरित करें. अफसरों से कहा गया है कि 10 अक्टूबर तक वे चक्रवाती तूफान से निबटने की सभी तैयारी कर लें.
मानसून का सीजन देश के किसानों के लिए राहत लेकर आता है. लेकिन, जब यह जाता है, तो ओडिशा सरकार की टेंशन बढ़ जाती है. वहां के लोगों की चिंता बढ़ जाती है. खासकर तटवर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों की. यही वजह है कि ओडिशा के सीनियर ऑफिसर्स की मीटिंग्स का दौर शुरू हो गया है. जिलाधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए जा रहे हैं. उन्हें 29 अक्टूबर 1999 और उसके बाद आए बड़े चक्रवातों की याद दिलाई जा रही है. बताया जा रहा है कि अक्टूबर और नवंबर का महीना ओडिशा के लिए कितना संवेदनशील होता है. इन दो महीनों को ओडिशा में ‘चक्रवात काल’ के रूप में जाना जाता है. खासकर मानसून की वापसी के बाद के 45 दिनों को. यही वजह है कि मुख्य सचिव ने अलग-अलग विभागों के अधिकारियों के साथ बैठकर कर उनसे कहा है कि चक्रवात और उसके बाद की स्थितियों पर नियंत्रण के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को अभी से अलर्ट मोड में रहने के लिए कहें. जिलाधिकारियों को भी कहा गया है कि अपने जिले के अधिकारियों को सहयोग एवं समन्वय के साथ काम करने के लिए अभी से प्रेरित करें. अफसरों से कहा गया है कि 10 अक्टूबर तक वे चक्रवाती तूफान से निबटने की सभी तैयारी कर लें. सभी व्यवस्था भी सुनिश्चित कर लें.
ओडिशा के सीएस ने की हाई लेवल मीटिंग
ओडिशा के मुख्य सचिव पीके जेना ने हाई लेवल मीटिंग ली और अधिकारियों से कहा कि सभी विभागों के साथ समन्वय बनाने का काम अभी से शुरू कर दें. उन्होंने अफसरों से कहा है कि ऐसी स्थिति से निबटने के लिए पहले से एक एसओपी आपके पास मौजूद है. उस पर अभी से काम करना शुरू कर दें. आपात स्थिति से निबटने के लिए विभागों के अधिकारियों से कहें कि वे मिलकर काम करें. मुख्य सचिव को भुवनेश्वर स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के प्रमुख एचआर बिस्वास ने बताया कि 10 अक्टूबर तक मानसून की वापसी हो जाएगी, ऐसे संकेत मिल रहे हैं. इसके बाद के 45 दिनों तक पूरी तरह अलर्ट रहने की जरूरत है.
अक्टूबर-नवंबर में समुद्र में उठते हैं बड़े चक्रवात
एचके बिस्वास ने ओडिशा सरकार को बताया है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून के लौटने के बाद ओडिशा में चक्रवात काल शुरू हो जाता है. इस दौरान ही समुद्र में बड़े चक्रवात उठते हैं. ओडिशा अब तक कई बार चक्रवात झेल चुका है. हजारों लोगों की जानें जा चुकीं हैं. अरबों रुपए की आधारभूत संरचनाओं का नुकसान हो चुका है. यहां तक कि वनों और पर्यावरण को भी काफी नुकसान हो चुका है. इसलिए अभी से सतर्क और सावधान रहने की जरूरत है. वर्ष 1999 में आए महा चक्रवात को अभी भी ओडिशा नहीं भूला है. 29 अक्टूबर 1999 को आए इस महा चक्रवात ने भारी तबाही मचाई थी. 10 हजार से अधिक लोगों की मौत हुई थी और हजारों करोड़ रुपए का नुकसान हुआ था.
Also Read: Weather Alert: बंगाल की खाड़ी में बन रहा चक्रवात, जानें झारखंड में कहां होगी भारी बारिश
1999 के महा चक्रवात में हुई थी 10 हजार से अधिक मौतें
इसके बाद भी कई चक्रवात आए, जिसने ओडिशा के इन्फ्रास्ट्रक्चर और पर्यावरण को तहस-नहस कर दिया. 1999 के महा चक्रवात के बाद अक्टूबर 2013 में ‘फैलिन’ चक्रवात आया था. इसका सबसे ज्यादा असर गंजाम, पुरी और खुर्दा जिले में हुआ था. हजारों गांव प्रभावित हुए थे. पिछले दिनों ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में जो बैठक हुई, उसमें विकास आयुक्त, विशेष राहत आयुक्त, भुवनेश्वर स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के प्रमुख एचके बिस्वास, 12 विभागों के प्रमुख, विशेष राहत आयुक्त, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के प्रमुख, ओडिशा राज्य आपदा मोचन बल (ओएसडीआरएफ) के प्रमुख और अग्निशमन सेवा विभाग के महानिदेशक शामिल हुए. मुख्य सचिव ने राज्य में पहले आए चक्रवातों के मद्देनजर संवेदनशील क्षेत्रों के जिलाधिकारियों से कहा कि विभागों के बीच सहयोग और समन्वय पर अभी से जोर दें, ताकि जब आपदा आए, तो उससे निबटने में आसानी हो. उसके असर को न्यूनतम किया जा सके.
Also Read: पूर्वी भारत पर गुलाब चक्रवात का खतरा, पश्चिम बंगाल, ओडिशा समेत इन राज्यों में भारी बारिश के आसार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




