काबुल में कार बम विस्फोट में कम से कम 24 लोगों की मौत, 42 घायल

Updated:
विज्ञापन
काबुल में कार बम विस्फोट में कम से कम 24 लोगों की मौत, 42 घायल

काबुल : पश्चिमी काबुल में आज सरकारी कर्मचारियों को लेकर जा रही बस को एक कार बम से निशाना बनाया गया जिसमें कम से कम 24 लोग मारे गये हैं और 42 अन्य घायल हुए हैं. अफगानिस्तान की राजधानी में हुए इस बम विस्फोट की जानकारी गृह मंत्रालय के प्रवक्ता नजीब दानिश ने दी. काबुल […]

विज्ञापन

काबुल : पश्चिमी काबुल में आज सरकारी कर्मचारियों को लेकर जा रही बस को एक कार बम से निशाना बनाया गया जिसमें कम से कम 24 लोग मारे गये हैं और 42 अन्य घायल हुए हैं. अफगानिस्तान की राजधानी में हुए इस बम विस्फोट की जानकारी गृह मंत्रालय के प्रवक्ता नजीब दानिश ने दी.

काबुल स्थित भारतीय दूतावास में रॉकेट गिरा, कोई हताहत नहीं

दानिश ने कहा, ‘ ‘सुबह भीड़-भाड़ के वक्त खनन मंत्रालय के कर्मचारियों को लेकर जा रही बस को कार बम से निशाना बनाया गया. ‘ ‘ अभी तक किसी आतंकवादी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है. गौरतलब है कि तालिबान ने हाल के सप्ताह में अपने हमले तेज कर दिये हैं.

विस्फोट स्थल के आसपास के क्षेत्रों में शिया हजारा समुदाय के लोगों की बहुलता है. अतीत में भी इस समुदाय को अकसर निशाना बनाया गया है. गौरतलब है कि करीब एक साल पहले इस क्षेत्र में हुए विस्फोट में इस समुदाय के दर्जनों लोग मारे गये थे.

काबुल के सैन्य अस्पताल पर आतंकवादी हमला, 30 की मौत, 50 घायल

विस्फोट स्थल के पास ही लोकप्रिय नेता और पूर्व वारलॉर्ड (छत्रप) मोहम्मद मोहकिक का घर है. नेता के प्रवक्ता ने कहा कि मकान की ओर आने वाले रास्ते के पहले जांच केंद्र पर यह हमला हुआ जिसमें ‘ ‘कुछ असैन्य नागरिक मारे गये हैं और कुछ घायल हुए हैं. ‘ ‘ काबुल में अकसर विस्फोट और आत्मघाती हमले होते रहते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola