बीएमडब्ल्यू ने एक्स 3 का नया संस्करण उतारा, कीमत 59.9 लाख रुपये
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली : जर्मनी की लग्जरी कार कंपनी बीएमडब्ल्यू ने आज अपने लोकप्रिय एसयूवी माडल एक्स 3 का नया संस्करण पेश किया. इसका दाम 59.9 लाख रुपये है. बीएमडब्ल्यू ने बयान में कहा कि नयी बीएमडब्ल्यू एक्स 3 एक्स ड्राइव 30 डी एम स्पोर्ट 3 लीटर के छह सिलेंडर के डीजल इंजन वाला माडल है. […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : जर्मनी की लग्जरी कार कंपनी बीएमडब्ल्यू ने आज अपने लोकप्रिय एसयूवी माडल एक्स 3 का नया संस्करण पेश किया. इसका दाम 59.9 लाख रुपये है. बीएमडब्ल्यू ने बयान में कहा कि नयी बीएमडब्ल्यू एक्स 3 एक्स ड्राइव 30 डी एम स्पोर्ट 3 लीटर के छह सिलेंडर के डीजल इंजन वाला माडल है.
इसे स्थानीय स्तर पर कंपनी के चेन्नई कारखाने में असेंबल किया गया है. इस पेशकश के साथ ही अब बीएमडब्ल्यू एक्स 3 अब दो संस्करणों बीएमडब्ल्यू एक्स3 एक्स ड्राइव 30डी एम स्पोर्ट और बीएमडब्ल्यू एक्स3 एक्स ड्राइव 20 डी में उपलब्ध होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










