राम रहीम के साथ दिखी लड़की का ”पूरा सच”

Updated:
विज्ञापन
राम रहीम के साथ दिखी लड़की का ”पूरा सच”

हरियाणा के पंचकुला में सीबीआई कोर्ट के फ़ैसले में बलात्कारी ठहराए जाने के बाद गुरमीत राम रहीम के भक्तों ने बाबा से अपनी दूरी बनानी शुरू कर दी है. लेकिन इस फ़ैसले के बाद भी गुरमीत राम रहीम की कथित बेटी हनीप्रीत इंसान को बाबा के साथ देखा गया है. ‘डेरा से सौदा करती रही […]

विज्ञापन

हरियाणा के पंचकुला में सीबीआई कोर्ट के फ़ैसले में बलात्कारी ठहराए जाने के बाद गुरमीत राम रहीम के भक्तों ने बाबा से अपनी दूरी बनानी शुरू कर दी है.

लेकिन इस फ़ैसले के बाद भी गुरमीत राम रहीम की कथित बेटी हनीप्रीत इंसान को बाबा के साथ देखा गया है.

‘डेरा से सौदा करती रही हैं तमाम पार्टियां’

राम रहीम के भक्तों ने गले से उतारे बाबा के लॉकेट

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो हनीप्रीत इंसान को गुरमीत राम रहीम के साथ सरकारी हेलिकॉप्टर पर देखा गया था. हरियाणा के डीजीपी बीएस संधु भी अपनी हालिया प्रेस कॉन्फ्रेंस में हनीप्रीत के बाबा के साथ जाने से जुड़े सवाल पर असहज दिखाई दिए.

इंटरनेट से लेकर सोशल मीडिया पर राम रहीम सिंह की कथित बेटी के प्रभुत्व को लेकर चर्चा जारी है.

जानिए, बाबा राम रहीम की इन कथित बेटी के बारे में 5 अहम बातें.

1 – बाबा की पद्म अवार्ड के लिए सिफ़ारिश

गृह मंत्रालय की वेबसाइट पर मौजूद फाइल के मुताबिक, साल 2017 में हनीप्रीत समेत बाबा के तमाम भक्तों ने गृह मंत्��ालय से बाबा गुरमीत राम रहीम सिंह को पद्म अवार्ड से सम्मानित करने की पेशकश की थी. हालांकि, सरकार ने इस पेशकश को ठुकरा दिया.

पता लगाओ कितना बड़ा था राम रहीम का काफ़िलाः हाईकोर्ट

समानता के ‘फ़रेब’ पर टिका बाबाओं का साम्राज्य

2 – समाजसेवा के लिए समर्पित

हनीप्रीत इंसान अपनी वेबसाइट पर राम रहीम के ही अंदाज में डेरा की शरण में आने वालों की भरसक मदद करने का दावा करती हैं.

वेबसाइट बताती है कि हनीप्रीत इंसान लोगों की मदद करने के लिए मेट्रो शहरों से लेकर जंगलों तक में जाने से नहीं झिझकती हैं.

3 – पेशेवर अभिनेताओं को देती हैं मात?

हनीप्रीत इंसान की आधिकारिक वेबसाइट कहती है, "हनीप्रीत ने किसी तरह की पेशेवर ट्रेनिंग नहीं ली है लेकिन वह पेशेवर अभिनेताओं के जैसी एक्टिंग करने में सक्षम हैं और ये सब गुरमीत राम रहीम सिंह की वजह से है."

‘प्रधानमंत्री भारत का होता है बीजेपी का नहीं’

इन बाबाओं में ऐसा क्या है जो दीवाना बना लेता है?

4 – सोशल मीडिया पर ख़ासी एक्टिव

हनीप्रीत इंसान के डेरा सच्चा सौदा में कद को इस बात से समझा जा सकता है कि वह युवाओं को संगठन की ओर लाने का काम करती हैं. फ़ेसबुक पर लगभग पांच लाख लोग उन्हें लाइक और फॉलो करते हैं.

5 – शादी को लेकर विवादों में फंसी हैं हनीप्रीत

हनीप्रीत इंसान के पति विश्वास गुप्ता ने डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम पर उनकी पत्नी को दूर रखने का आरोप लगाया था. इसके बाद हनीप्रीत सिंह ने विश्वास गुप्ता के ख़िलाफ़ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज किया था. इसके बाद से हनीप्रीत डेरा मुख्यालय में ही रह रही हैं.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola