ePaper

नवादा में जोरदार धमाका के साथ केमिकल ब्लास्ट, महिला समेत दो झुलसे, सभी की हालत गंभीर

Updated at : 25 Nov 2022 4:14 PM (IST)
विज्ञापन
नवादा में जोरदार धमाका के साथ केमिकल ब्लास्ट, महिला समेत दो झुलसे, सभी की हालत गंभीर

नवादा में केमिकल से भरे एक डब्बे में जोरदार धमाका होने की खबर आ रही है. यह केमिकल ब्लास्ट की घटना अकबरपुर थाना क्षेत्र के परतोकरहरी गांव में हुआ है. इस घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल है.

विज्ञापन

बिहार के नवादा से बड़ी खबर आ रही है, जहां केमिकल से भरे एक डब्बे में जोरदार धमाका हो गया. यह केमिकल ब्लास्ट की घटना अकबरपुर थाना क्षेत्र के परतोकरहरी गांव में हुआ है. इस घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये है. घायलों में एक महिला कमली देवी और एक बुजुर्ग मुंशी यादव शामिल हैं. घायल दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दोनों घायलों की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है. धमाके की आवाज इतना तेज था कि आसपास के लोग डर से सहम गए.

महिला समेत दो झुलसे

जानकारी के अनुसार, बाजार से एक डब्बा गाय का नाद बनाने के लिए खरीदा गया था. उसे घर में लाकर चाकू को गर्म कर डब्बा को बीच से काटा जा रहा था. इसी दौरान अचानक विस्फोट हो गया. विस्फोट इतना भयानक था कि डब्बे से आग निकलने लगी. जिसमें दो लोग बुरी तरह से झुलस गए. दोनों घायलों को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया. यह अनुमान लगाया जा रहा है कि डब्बा में पहले से कुछ केमिकल बच गया होगा. जिसके कारण वह विस्फोट हुआ. फिलहाल सदर अस्पताल में इलाज जारी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन