Women’s Day 2021,LIVE Updates: संसद से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक उठी महिलाओं के हक की आवाज, देशभर में आधी आबादी के लिए जश्न

Updated:
विज्ञापन

International_Womens_Day_2021-1

Happy Womens Day 2021, Mahila Diwas 2021, International Women’s Day, LIVE Updates: आज की महिलाएं आत्मनिर्भर हैं, वो दूसरे पर निर्भर नहीं. आज की नारी पुरुषों के बराबर सब कुछ करने में सक्षम हैं. हर महिला विशेष होती है, चाहे वह घर पर हो या ऑफिस में. आज महिला दिवस पर शहर में हवाई जहाज से लेकर रेलवे तक की कमान महिलाएं संभाल रही हैं. जी हां, अपनी प्रतिभा से अलग-अलग क्षेत्रों में मुकाम हासिल करनेवाली भारतीय महिलाओं की फेहरिस्त काफी लंबी है. दुनिया के सबसे पुराने लोकतंत्र वाले देश अमेरिका में भी एक महिला को उपराष्ट्रपति के पद तक पहुंचने में 300 साल लग गये. लेकिन भारत में स्वतंत्रता के बाद से ही महिलाओं की पर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है. और यह प्रक्रिया निरंतर जारी भी है.

विज्ञापन

आधी आबादी के लिए हक की मांग

अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर आज संसद के बजट सत्र के दौरान महिलाओं के लिए 50 फीसदी आरक्षण की मांग उठी. शिवसेना की राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी समेत कई महिला सांसदों ने संसद में यह मांग उठाया. इस दौरान बीजेपी और कांग्रेस की महिला सांसद ने महिलाओं के हितों में किए गए कामों के बारे में कहा. बीजेपी सांसद ने कहा कि मोदी सरकार में महिलाओं के हित में बहुत काम हुए है. वहीं, कांग्रेस ने कहा कि राजीव गांधी ने भी देश की महिलाओं के लिए बहुत काम किए हैं. वहीं, शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, 24 साल पहले हमने संसद में महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण का प्रस्ताव रखा था. आज 24 साल बाद हमें संसद और विधानसभा में महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण देना चाहिए. इधऱ, संसद में बीजेपी सांसद सरोज पांडेय ने भ्रूण हत्या और तीन तलाक जैसे मुद्दे उठाए. वहीं, सुप्रीम कोर्ट ने सभी राज्यों को नोटिस जारी करके पूछा है कि क्या आरक्षण की सीमा 50 फीसदी से ज्यादा बढ़ाई जा सकती है. इसके बाद सुनवाई को 15 मार्च तक के लिए टाल दिया गया. आज हुई सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा है कि 15 मार्च से इस मामले पर रोजाना सुनवाई होगी.

कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन करती महिला प्रदर्शनकारी

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कृषि कानूनों के खिलाफ टीकरी बॉर्डर पर विरोध प्रदर्शन करती महिला प्रदर्शनकारी.

संसद में महिलाओं ने उठाई आवाज, मांगा 50 फीसद आरक्षण

आज महिला दिवस के मौके पर देश की संसद महिलाओं ने अपने पक्ष में आवाज उठाई. महिला सांसदों ने महिलाओं के लिए आरक्षण की मांग की. शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने महिलाओं के लिए पचास फीसद आरक्षण की मांग की.

महिलाओं ने मेहंदी लगाकर दिखाई एकजुटता 

कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में शामिल होने गाजीापुर बॉर्डर पहुंची महिलाओं ने एक दूसरे को मेहंदी लगाकर आंदोलन के प्रति अपनी एकजुटता दिखाई. प्रदर्शनकारी महिलाओं ने मेहंदी को इंकलाबी मेहंदी नाम दिया है.

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की राहुल गांधी ने दी बधाई

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कांग्रेस नेता राहुल ने ट्वीट कर कहा है कि ‘आप इतिहास बनाने में सक्षम, कोई आपको रोकने ना पाए.

गूगल डूडल में महिलाओं को सम्मान

आज पूरी दुनिया महिला दिवस मना रही है. ऐसे में गूगल ने भी महिलाओं के सम्मान में एक खास डूडल बनाया है. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर बनाए गए इस डूडल में महिलाओं के प्रति सम्मान दर्शाया गया है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola