यूपी में विधानसभा के सामने महिला ने खुद को आग लगा ली, हालत नाजुक

Updated at : 13 Oct 2020 1:35 PM (IST)
विज्ञापन
यूपी में विधानसभा के सामने महिला ने खुद को आग लगा ली, हालत नाजुक

एक महिला ने खुद को आग लगा ली. घटना विधानसभा भवन के सामने घटी. महिला ने पहले अपने शरीर पर ज्वलनशील पदार्थ डाला और आग लगा ली.

विज्ञापन

लखनऊ: एक महिला ने खुद को आग लगा ली. घटना विधानसभा भवन के सामने घटी. महिला ने पहले अपने शरीर पर ज्वलनशील पदार्थ डाला और आग लगा ली. जानकारी के मुताबिक उसके शरीर का काफी हिस्सा बुरी तरह जल गया है. महिला की हालत गंभीर है.

घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रुप से घायल महिला को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया है. महिला ने जिस स्थान पर आत्मदाह का प्रयास किया वो इलाका हजरतगंज थाने के अंतर्गत आता है.

छानबीन में जुट गई है पुलिस

पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. महिला कौन है फिलहाल इसका पता नहीं चल सका है. आत्मदाह के कारणों का पता भी नहीं चल सका है. ये घटना ऐसे वक्त में घटी है जब यूपी की योगी सरकार हाथरस, बलरामपुर और भदोही की घटना के बाद महिला सुरक्षा के मसले पर आलोचनाओं का सामना कर रही है और लगातार विपक्ष के निशाने पर है.

पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना

गौरतलब है कि विधानसभा भवन के सामने आत्मदाह के प्रयास का ये पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी अमेठी की रहने वाली एक मां-बेटी ने विधानसभा के सामने खुद को आग लगा ली थी. पड़ोसी से नाली को लेकर इनका विवाद चल रहा था. घटना में मां-बेटी दोनों की मौत हो गई थी.

फिलहाल ताजा घटना को लेकर कारणों का पता लगाने के लिए यूपी पुलिस जांच में जुट गई है. महिला की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है.

Posted By- Suraj Thakur

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola