West Bengal : अब आइआइएम जोका कैंपस में युवती से दुष्कर्म, पिज्जा में नशीला पदार्थ मिलाकर घटना को दिया अंजाम

सांकेतिक तस्वीर
West Bengal Crime News : पिज्जा और कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर युवती को खिलाया. इसके बाद आइआइएम जोका कैंपस में युवती से दुष्कर्म किया. पुलिस ने इस मामले में आइआइएम के एक छात्र को गिरफ्तार किया है, जो द्वितीय वर्ष का छात्र बताया जा रहा है. मामले की जांच जारी है.
West Bengal Crime News : हाल ही में कसबा स्थित लॉ कॉलेज में छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई. ममाला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि एक और इसी तरह की घटना सामने आ गई. हरिदेवपुर थाना क्षेत्र के जोका स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (आईआईएम) कैंपस में एक युवती से दुष्कर्म हुआ है. पुलिस ने द्वितीय वर्ष के एक छात्र को गिरफ्तार किया है और मामले की जांच जारी है.
कसबा स्थित लाॅ काॅलेज में छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म की घटना हाल ही में हुई थी, जिसको लेकर विरोध का दौर आज भी जारी है. इसी बीच, महानगर के एक और शिक्षण संस्थान में कलंक लगा है. हरिदेवपुर थाना क्षेत्र स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (आइआइएम) जोका कैंपस में एक युवती से दुष्कर्म की वारदात हुई हुई है. पुलिस ने इस मामले में आइआइएम के एक छात्र को गिरफ्तार किया है, जो द्वितीय वर्ष का छात्र है.
सूत्रों के अनुसार, गत शनिवार की देर शाम एक युवती ने आइआइएम जोका के ब्वायज हाॅस्टल में दुष्कर्म किये जाने की शिकायत की. वह पहले ठाकुरपुकुर थाना में गयी थी, लेकिन आइआइएम जोका हरिदेवपुर थाना अंतर्गत आता है, इसलिए उसे वहां भेजा गया. शिकायत दर्ज होने के बाद उसकी मेडिकल जांच करायी गयी. साथ ही आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर लिया गया.
युवती इंस्टीट्यूट के ब्वायज हाॅस्टल पहुंची थी
सूत्रों के अनुसार, पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि सोशल मीडिया पर एक युवक से उसका परिचय हुआ था. हालांकि, बाद में उसके साथ संबंध बिगड़ गये. युवती अपने एक परिचित व आइएमएम जोका में पढ़ने वाले एक छात्र से सलाह मांगी थी. उसे इंस्टीट्यूट परिसर में आने के लिए कहा गया. शनिवार को युवती इंस्टीट्यूट के ब्वायज हाॅस्टल पहुंची, लेकिन विजिटर्स रजिस्टर में उसका हस्ताक्षर नहीं करवाया गया. उसके बाद हाॅस्टल में उससे कथित तौर पर दुष्कर्म किया गया.
पिज्जा और कोल्ड ड्रिंक दिया गया था पीड़िता को
पीड़िता ने दावा किया है कि हाॅस्टल में जाने के बाद, दूसरे वर्ष के प्रबंधन के एक छात्र ने उसे पिज्जा और कोल्ड ड्रिंक दिया था. उसे खाने व पीने के बाद वह कुछ ही क्षणों में बेहोश हो गयी. होश में आने के बाद, उसने खुद को आरोपी के पास संदिग्ध हालत में पाया और वह किसी तरह से वहां बाहर निकल पायी. इसके बाद उसने पुलिस में शिकायत दर्ज करायी. पुलिस की टीम त्वरित कार्रवाई करते हुए शनिवार रात ही हाॅस्टल पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार युवक का नाम परमानंद है. वह दूसरे राज्य का निवासी बताया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










