Shocking News : पत्नी रात में ‘नागिन’ में बदल जाती है, फुफकारती है, पति की बात सुनकर सब हैरान

Updated:
विज्ञापन

शख्स ने अपनी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाया. (सांकेतिक तस्वीर-AI)

Shocking News : उत्तर प्रदेश के सीतापुर के एक मामले की चर्चा जोरों पर हो रही है. एक शख्स ने अपनी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाया है. उसने कहा है कि पत्नी रात को नागिन में बदल जाती है और सोने नहीं देती. जानें क्या है पूरा मामला.

विज्ञापन

Shocking News : उत्तर प्रदेश के सीतापुर में एक व्यक्ति ने जिला मजिस्ट्रेट से अजीब शिकायत की है. उसने दावा किया कि उसकी पत्नी रात में ‘नागिन’ में बदल जाती है और उसे डराती है, जिसके कारण वह सो नहीं पाता. दूसरी ओर, पत्नी ने एक वीडियो में अपने पति पर दहेज के लिए परेशान करने का आरोप लगाया है.

विज्ञापन

पति की शिकायत झूठी पाई गई

सीतापुर जिले के महमूदाबाद तहसील के लोधासा गांव के एक व्यक्ति ने जिलाधिकारी से शिकायत की कि उसकी पत्नी रात में ‘नागिन’ बनकर उसे डराती है. पुलिस ने जांच में पाया कि यह शिकायत झूठी थी. अब झूठी शिकायत करने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

रात को ‘‘नागिन’’ बनकर फुफकारती है पत्नी

महमूदाबाद तहसील के लोधासा गांव के निवासी मेराज ने चार अक्टूबर को विवाद समाधान दिवस में जिलाधिकारी अभिषेक आनंद के सामने शिकायत की. उसने दावा किया कि उसकी पत्नी नसीमुन मानसिक रूप से अस्थिर है और रात में ‘‘नागिन’’ बनकर फुफकारती और उसे डराती है. वहीं, मंगलवार को नसीमुन का एक वीडियो सामने आया, जिसमें उसने कहा कि उसका पति दूसरी शादी करने के लिए नाटक कर रहा है. इस मामले में दोनों पक्षों के विरोधाभासी दावे सामने आए हैं, और प्रशासन ने जांच के लिए कदम उठाना शुरू कर दिया है.

मेराज ने कहा कि बार-बार गुहार लगाने के बावजूद स्थानीय पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, इसलिए उसे मदद के लिए जिला प्रशासन से संपर्क करना पड़ा. इस असामान्य शिकायत से अधिकारी हैरान रह गए. शिकायत के बाद जिलाधिकारी ने महमूदाबाद थाने को मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया.

पति के खिलाफ चलेगा मुकदमा

पुलिस ने बताया कि शिकायत मिली है और मामले की जांच की जा रही है. महमूदाबाद के पुलिस क्षेत्राधिकारी वेद प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि जांच में पता चला कि पति-पत्नी के बीच विवाद है, लेकिन मेराज के आरोप झूठे और निराधार हैं. अब विस्तृत जांच जारी है. सीओ ने बताया कि मेराज पर झूठी कहानी गढ़ने और पुलिस व प्रशासन का समय बर्बाद करने के लिए मुकदमा चलाया जाएगा.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola