ePaper

कौन हैं अंगूरलता डेका? असम में राहुल गांधी पर क्यों दर्ज कराया मुकदमा, जानें

Updated at : 14 Feb 2022 8:44 PM (IST)
विज्ञापन
कौन हैं अंगूरलता डेका? असम में राहुल गांधी पर क्यों दर्ज कराया मुकदमा, जानें

Angoorlata Deka News: कौन हैं अंगूरलता डेका, जिसने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर लगाये हैं गंभीर आरोप. दिसपुर में एक थाना में दर्ज करायी प्राथमिकी. जानें क्या है पूरा मामला...

विज्ञापन

दिसपुर: अंगूरलता डेका (Angoorlata Deka) ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर जबर्दस्त हमला बोला है. अंगूरलता डेका ने बाकायदा राहुल गांधी के खिलाफ थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. अंगूरलता ने कांग्रेस नेता के खिलाफ असम की राजधानी दिसपुर में एक पुलिस थाना में केस दर्ज करवाया है.

असम की भावनाएं हुईं आहत

अपनी शिकायत में असम की नेता अंगूरलता डेका (Assam BJP Leader Angoorlata Deka) ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने असम की जनता की भावनाओं से खिलवाड़ किया है. अंगूरलता ने कहा है कि राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में ‘गुजरात से पश्चिम बंगाल’ (Gujarat To West Bengal) लिखा, लेकिन इसमें असम या पूर्वोत्तर के किसी राज्य को शामिल नहीं किया.

क्या भारत का हिस्सा नहीं है असम

अंगूरलता डेका ने इसे पूर्वोत्तर के लोगों के साथ-साथ असम की जनता का भी अपमान करार दिया है. उन्होंने राहुल गांधी से पूछा है कि क्या वह यह मानते हैं कि असम और पूर्वोत्तर के अन्य राज्य भारत का हिस्सा नहीं हैं. बता दें कि अंगूरलता ने राहुल गांधी के जिस ट्वीट पर आपत्ति जताते हुए शिकायत दर्ज करायी है, वह 10 फरवरी को किया गया था.

Also Read: असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस पर फिर बोला हमला, गांधी परिवार को लेकर कही ये बात एकता में है हमारी शक्ति

इस ट्वीट में कांग्रेस नेता ने लिखा था- हमारी एकता में ही शक्ति है. हमारी संस्कृति की एकता, विविधता में एकता, भाषाओं की एकता, लोगों की एकता और राज्यों की एकता हमारी ताकत है. राहुल ने आगे लिखा कि कश्मीर से केरल तक. गुजरात से पश्चिम बंगाल तक. भारत हर रंग में खूबसूरत है. भारत की आत्मा को अपमानित मत कीजिए.

undefined
असम भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष हैं अंगूरलता डेका

अंगूरलता डेका का कहना है कि पूर्वोत्तर के राज्य भी भारत का ही हिस्सा हैं. लेकिन, राहुल गांधी ने इसमें उन राज्यों का जिक्र नहीं किया. उन्होंने पूछा है कि क्या राहुल गांधी असम और पूर्वोत्तर के राज्यों को भारत का हिस्सा नहीं मानते. बता दें कि अंगूरलता डेका भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की असम प्रदेश अध्यक्ष हैं.

कौन हैं अंगूरलता डेका (Who is Angoorlata Deka)?

अंगूरलता डेका असम (Assamees Actress Angoorlata Deka) की जानी-मानी अभिनेत्री हैं. भारतीय जनता पार्टी की विधायक और भाजपा महिला मोर्चा (BJP Mahila Morcha) की अध्यक्ष हैं. 31 जनवरी 1986 को जन्मीं अंगूरलता पहली बार भाजपा (BJP) के टिकट पर चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचीं हैं. मूल रूप से असम (Assam) के नलबाड़ी (Nalbari) की रहने वाली अंगूरलता को लोग प्यार से अंगू (Angoo) बुलाते हैं.

Posted By: Mithilesh Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola