New Coronavirus Strain : जानिए कितना खतरनाक है कोरोना का नया रूप, जिसे लेकर यूरोप में मचा है हड़कंप, भारत में भी अलर्ट

New Coronavirus Mutant Strain : दुनिया में नये कोरोना वायरस का नया रूप सामने आने के बाद से हड़कंप मचा हुआ है. ब्रिटेन के बाद अब इटली में इसके नये मरीज मिलने के कारण यूरोप के कई देशों ने ब्रिटेन के साथ उड़ाने रद्द कर दी है.
New Coronavirus Mutant Strain : दुनिया में नये कोरोना वायरस का नया रूप सामने आने के बाद से हड़कंप मचा हुआ है. ब्रिटेन के बाद अब इटली में इसके नये मरीज मिलने के कारण यूरोप के कई देशों ने ब्रिटेन के साथ उड़ाने रद्द कर दी है. वहीं ब्रिटेन में कोरोनावायरस के म्यूटेशन यानी रूप बदलने के कारण हालात बेकाबू हो गए हैं और क्रिसमस के मौके पर सख्त पाबंदियां लगा दी गयी हैं. वहीं इसके खतरे को देखते हुए भारत में भी एक आपात बैठक बुलाई गई है. आइये जानते हैं कि ये कोरोना का यह नया रूप कितना खतरनाक है.
जानकारी के मुताबिक कोरोना का नया रूप 70 फिसदी तेजी से फैलता है. वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं का कहना है कि नए स्ट्रेन में पहले वाले वेरिएंट की तुलना में ज्यादा तेजी से संक्रमण फैलाता है और 70% अधिक क्षमता के साथ संक्रमण फैला सकता है. वहीं, शोधकर्ताओं के अनुसार म्यूटेशन स्पाइक का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा बदल देता है, मतलब वायरस को इंसानी शरीर के अंदर प्रवेश करने में ज्यादा मददगार होता है.
मालूम हो कि इस नये स्ट्रेन का पहली बार 20 सितंबर को ब्रिटेन के केंट काउंटी में इसके बारे में वैज्ञानिकों को पता चला था. बता दें कि इसके खतरे को देखते हुए भारत में भी एक आपात बैठक बुलाई गई है. भारत ने कोरोनावायरस के नए स्ट्रेन की पहचान और इससे संभावित खतरे को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को संयुक्त निगरानी समूह की बैठक बुलाई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




