बारिश से बदलेगा मौसम का मिजाज, यूपी-बिहार सहित कई राज्यों में गिर सकता है पारा

Updated:
विज्ञापन

Bihar Weather

Weather Forecast Today: देश के की कोने में मौसम का मियाज बदलने वाला है. यूपी बिहार सहित कुछ राज्यों में बारिश के आसार जताए जा रहे हैं.

विज्ञापन

Weather Forecast Today: पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर पश्चिमी भारत में आज से मौसम में बदलाव का अनुमान जताया जा रहा है. जम्मू-कश्मीर में 25 से 28 फरवरी तक भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है, जबकि हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी 26 से 28 फरवरी के बीच मौसम खराब रहने की संभावना है. पहाड़ी इलाकों में पहले से ठंड का मौसम बना हुआ है, और बारिश-बर्फबारी से तापमान और गिर सकता है.

आपके शहर में

विज्ञापन

दिल्ली में 24 फरवरी को न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से थोड़ा अलग था। 25 फरवरी को दिल्ली में हल्की धुंध के साथ सुबह का मौसम रहेगा, जबकि दिन में धूप से हल्की गर्मी महसूस हो सकती है.

यूपी बिहार में गिर सकता है तापमान

यूपी में भी 27 फरवरी से बारिश होने की संभावना है और अगले दो दिनों तक बारिश जारी रह सकती है, साथ ही घने कोहरे का भी अलर्ट है. बिहार और पूर्वोत्तर के कई इलाकों में तापमान में गिरावट आई है, वहीं अरुणाचल प्रदेश में आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

यह भी पढ़ें.. कांग्रेस पर लग सकता है चंद्र ग्रहण, शशि थरूर ने कह दी बड़ी बात

हरियाणा और पंजाब में हल्की बारिश के आसार

हरियाणा और पंजाब में 27-28 फरवरी को हल्की बारिश होने की संभावना है, जिसके बाद तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी. वहीं, मुंबई, ठाणे और पालघर में 26 फरवरी तक गर्मी तेजी से बढ़ सकती है और तापमान सामान्य से 4-5 डिग्री अधिक रहेगा, जिससे असामान्य गर्मी का सामना करना पड़ सकता है.

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी पढ़ें.. Babu Veer Kunwar Singh: आरा के नायक कुंवर सिंह की निराली थी प्रेम कहानी, जानें कैसे किया अंग्रेजों को पस्त

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन