Weather Forecast: दिल्ली को मिलेगी उमस से राहत, बिहार-झारखंड में बारिश, जानें अपने राज्य का मौसम

Kolkata: Pedestrians try to cross a road during monsoon rain, in Kolkata, Friday, Aug. 25, 2023. (PTI Photo/Swapan Mahapatra)(PTI08_25_2023_000048B)
Weather Forecast: मौसम विभाग के मुताबिक, एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन उत्तरपूर्वी बंगाल की खाड़ी और उसके आसपास नजर आ रहा है. इसके प्रभाव की वजह अगले 48 घंटों के दौरान उत्तर-पश्चिम और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी पर एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है जिससे मौसम में बदलाव होगा.

स्काइमेट वेदर के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, दक्षिणी छत्तीसगढ़, तेलंगाना, महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों, केरल, आंतरिक कर्नाटक और ओडिशा में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है. वहीं पूर्वोत्तर भारत, पश्चिम बंगाल, पूर्वी बिहार के कुछ हिस्सों, पूर्वी झारखंड, ओडिशा, लक्षद्वीप, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, सिक्किम और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के आसार नजर आ रहे हैं.

स्काइमेट वेदर के अनुसार दक्षिणी मध्य प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, गिलगित बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, उत्तराखंड और लद्दाख में हल्की बारिश हो सकती है. वहीं मध्य प्रदेश में पिछले कई दिनों से मौसम लगभग शुष्क बना हुआ है. 5 सितंबर से मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में बारिश शुरू हो जाएगी और 6 या 7 सितंबर तक मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में व्यापक वर्षा होगी.

दिल्ली-एनसीआर समेत देश के अधिकांश भागों में बारिश की कमी बनी हुई है. मौसम विज्ञानियों की मानें तो मौसमी प्रभावों के कारण जी-20 समिट से पहले दिल्ली में मौसम करवट ले सकता है. दिल्ली में इस हफ्ते एक से दो दिन तक हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं. इससे तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है.

प्राइवेट मौसम एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है. संभावना जताई जा रही है कि 5 सितंबर तक बिहार और झारखंड के अधिकांश हिस्सों में अच्छी बारिश देखने को मिल सकती है. इसके बाद 10 सितंबर से बारिश की तीव्रता कम होनी शुरू हो सकती है.

मौसम विभाग की मानें तो अगले 5 दिनों के दौरान उत्तर प्रायद्वीपीय भारत, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय नजर आएगा. इसकी वजह से इन क्षेत्रों में जोरदार बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के अनुसार पांच सितंबर से पूर्वोत्तर भारत, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में जोरदार बारिश की गतिविधियां दर्ज की जाएंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










