Live Updates

Weather Forecast: पहाड़ से मैदान तक शीतलहर से कांपे लोग, जानें नये साल में मौसम का हाल

Updated:
विज्ञापन

Weather Forecast Updates Today : देश के कई राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. जहां बिहार के कई इलाकों में कोहरे की वजह से लोगों को परेशानी हो रही है. वहीं झारखंड के तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. पंजाब और हरियाणा में कड़ाके की ठंड से लोग ठिठुर रहे हैं. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कुछ हिस्सों में सुबह घना कोहरा छाया रहा. आइए जानते हैं नये साल के पहले दिन देश के अन्य राज्यों में कैसा रहने वाला है मौसम

विज्ञापन

पंजाब में ठंड के साथ शीतलहर

पंजाब में भी के कारण आम जनजीवन बेपटरी हो गया है. प्रदेश में भीषण ठंड के साथ शीतलहर का भी प्रकोप है. पंजाब और हरियाणा में कई जगहों पर न्यूनतम तापमान दो से सात डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है. पंजाब और हरियाणा में पिछले कई दिनों से अत्यधिक ठंड से लोगों का हाल बेहाल है.

दिल्ली में ठंड से राहत नहीं

दिल्ली, पंजाब, हरियाणा समेत पूरे उत्तर भारत में नये साल के पहले दिन यानी रविवार से सर्दी एक बार फिर सताने वाली है. दिल्ली-एनसीआर में वैसे तो शनिवार को दिन में धूप खिलने से ठंड से कुछ राहत लोगों को मिली, लेकिन देर शाम पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में बदलाव के चलते उच्चतम तापमान में गिरावट दर्ज की गयी.

सीजन की सबसे ठंड रात

कश्मीर में नववर्ष की शुरूआत कड़ाके की ठंड के साथ हुई. गुलमर्ग और पहलगाम में शनिवार रात मौसम की अब तक की सबसे ठंडी रात रही. पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 9.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो इस मौसम में अब तक का सबसे कम तापमान है.

पूरे देश में मौसम शुष्क

नये साल पर लगभग पूरे देश में मौसम शुष्क रहने वाला है. साथ ही पूरे उत्तर, मध्य भारत के कुछ हिस्सों और देश के पूर्वी हिस्सों में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है.

यूपी में घना कोहरा

उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में घना कोहरा साल के पहले दिन नजर आया. मुरादाबाद में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

हवाएं चलेंगी तो ठिठुरन भी बढ़ेगी

दिल्ली, पंजाब, हरियाणा समेत पूरे उत्तर भारत में नये साल के पहले दिन यानी रविवार से सर्दी एक बार फिर सताने वाली है. दिल्ली-एनसीआर में वैसे तो शनिवार को दिन में धूप खिलने से ठंड से कुछ राहत लोगों को मिली, लेकिन देर शाम पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में बदलाव के चलते उच्चतम तापमान में गिरावट दर्ज की गयी. रविवार सुबह न्यूनतम तापमान में गिरावट रिकॉर्ड की गयी है. पहाड़ों पर बर्फबारी हुई है जिसकी वजह से हवाएं चलेंगी तो ठिठुरन भी बढ़ेगी.

विज्ञापन
विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola