Live Updates

Weather Forecast: झारखंड सहित इन राज्यों में हो सकती है बारिश, जानें मौसम का हाल

Updated:
विज्ञापन

4 July 2020 Patna me tej Barish

Weather Update Today : एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण पूर्व राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों पर बना हुआ है. एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ 16 मार्च से पश्चिमी हिमालय तक पहुंचेगा. स्काइमेट वेदर के मुताबिक, इन मौसमी गतिविधियों के कारण दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में हल्की से लेकर भारी बारिश हो सकती है. राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में आज से बारिश का दौर शुरू हो सकती है. वहीं, कल यानी 17 मार्च से पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, पूर्वी मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में बारिश शुरू हो सकती है.

विज्ञापन

कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश

स्काइमेट वेदर के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान, विदर्भ, तेलंगाना, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और कहीं-कहीं गरज के साथ तेजी बौछारें संभव हैं.

महाराष्ट्र में बारिश के आसार

महाराष्ट्र के कई जिलों में कुछ घंटों के अंदर होगी तेज बारिश होने के आसार हैं. इसको लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है.

कल भी झारखंड में होगी बारिश

पश्चिम बंगाल से लेकर ओडिशा और उत्तर तटीय आंध्रप्रदेश तक साइक्लोनिक सर्कुलेशन का क्षेत्र बना हुआ है, जिसकी वजह से झारखंड के दक्षिणी हिस्से को छोड़कर सभी जिलों में मौसम बदलने की संभावना मौसम विभाग ने व्यक्त की है. झारखंड के इन इलाकों में ओले गिरने की आशंका है. इस दौरान झारखंड के कम से कम 19 जिलों में कहीं-कहीं गर्जन, वज्रपात के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना है.

यहां हो सकती है बारिश

स्काइमेट वेदर के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान, विदर्भ, तेलंगाना, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और कहीं-कहीं गरज के साथ तेज बौछार पड़ने की संभावना है.

यहां होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार अगले 3 घंटों में चिह्नित झारखंड के जिलों गुमला, लोहरदगा, रांची, हजारीबाग, रामगढ़ में सतही हवा के साथ वज्रपात होने की संभावना है.

बारिश शुरू होने के थोड़ी ही देर बाद रांची में बिजली गुल

झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में बृहस्पतिवार को तेज हवाओं के साथ बारिश हुई. बिजली कड़की. तेज हवाओं की वजह से राजधानी की सड़कों पर कई पेड़ गिर गये. कई कार पेड़ के नीचे दब गयी. बारिश शुरू होने के थोड़ी ही देर बाद रांची में बिजली गुल हो गयी. दिन में ही मौसम का मिजाज बदल गया था. करीब तीन बजे घुप अंधेरा छा गया. तेज हवाएं चलने लगीं, बिजली चमकने लगी. इसके साथ ही बारिश का दौर शुरू हो गया.

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola