Live Updates

Weather News : बिहार-यूपी सहित यहां होगी भारी बारिश, बंगाल में बाढ़ से 23 की मौत, असम में भूकंप

Updated:
विज्ञापन

Meerut: Commuters on a road during rain in Meerut, Friday, July 30, 2021. (PTI Photo)(PTI07_30_2021_000305A)

Weather News : भारी बारिश की मार झेल रहे मध्‍य प्रदेश को पांच दिनों ��क कोई बड़ी राहत नहीं मिलने वाली है. वहीं बिहार, झारखंड, यूपी, पंजाब, हरियाणा (Jharkhand,UP,Bihar weather) में भारी बारिश की संभावना है. दिल्ली में भी हल्की बारिश (Delhi Rain) के आसार हैं.

विज्ञापन

दिल्ली में सुबह उमस रही, हल्की बारिश की संभावना

दिल्लीवासियों की शुक्रवार सुबह की शुरुआत उमस भरे मौसम के साथ हुई और न्यूनतम तापमान साल के इस मौसम के लिए सामान्य 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विज्ञानियों ने कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या गरज के साथ छीटें पड़ने के साथ ही बादल छाए रहने का अनुमान जताया है.

असम में भूकंप

असम के मोरीगांव में 3.2 तीव्रता का भूकंप आया. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने इसकी जानकारी दी है.

बंगाल में बाढ़ की स्थिति गंभीर; तीन लाख लोग प्रभावित

पश्चिम बंगाल में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है, हालांकि बारिश में कमी नजर आई. बाढ़ से होने वाली मौतों की संख्या 23 बनी हुई है क्योंकि सात प्रभावित जिलों में से कहीं से भी किसी अन्य मौत की सूचना नहीं मिली है.

गंगा और यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से निचले इलाको में पानी

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में गंगा और यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से निचले इलाको में पानी भर गया.

मध्य बिहार होकर ट्रफ लाइन गुजर रही है

मौसम विभाग के अनुसार, मध्य बिहार होकर ट्रफ लाइन गुजर रही है. सूबे में मानसून एकबार फिर अच्छे से सक्रिय हो चुका है. कई जगहों पर ठनका गिरने की भी संभावना व्यक्त की गई है.

बिहार में अलर्ट

बिहार में मानसून सक्रिय होने के कारण बारिश लगातार हो रही है. अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई भागों में गर्जन के साथ बारिश की आशंका व्यक्त की गई है. उत्तर बिहार के कई जगहों पर आकाशीय बिजली चमकने के साथ भारी बारिश के भी आसार हैं. मौसम विभाग ने इसे लेकर अलर्ट भी जारी किया है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola