Weather Forecast: पश्चिमी विक्षोभ का असर, दिल्ली-मुंबई में भीषण गर्मी, यहां हो सकती है बारिश

Updated:
विज्ञापन

Weather Update Today Updates : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत तापमान से पांच डिग्री अधिक है और यह इस मौसम का अब तक का सबसे गर्म दिन रहा. स्काइमेट व���दर के अनुसार एक ट्रफ पूर्वोत्तर उत्तर प्रदेश से मध्य प्रदेश, विदर्भ और मराठवाड़ा होते हुए दक्षिण मध्य महाराष्ट्र तक जा रही है. एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ 13 मार्च को पश्चिमी हिमालय तक पहुंचेगा. जानें आज कैसा रहने वाला है मौसम

विज्ञापन

दिल्ली में अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस

दिल्ली में सोमवार का दिन गर्म रहा और अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी. आईएमडी ने कहा कि शहर में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 17.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. आईएमडी ने बताया कि शहर में आर्द्रता का स्तर 34 फीसदी से 88 फीसदी के बीच रहा.(भाषा)

मलावी मोजाम्बिक में चक्रवात फ्रेडी का कहर

चक्रवात फ्रेडी के कारण मलावी और मोजाम्बिक में कम से कम 56 लोगों की मौत हो गई है. दोनों देशों के अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी. इस चक्रवात ने शनिवार रात को दूसरी बार महाद्वीप में दस्तक दी. स्थानीय पुलिस ने बताया कि मलावी में 51 लोगों की मौत हुई है, जबकि कई अन्य लापता या घायल हैं. मोजाम्बिक में अधिकारियों ने बताया कि देश में शनिवार से अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है. (भाषा)

दिल्ली में मार्च का सबसे गर्म दिन दर्ज

रविवार को दिल्ली में इस सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया. दिल्ली में 34.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस साल मार्च का अब तक का सबसे गर्म दिन था. आईएमडी के क्षेत्रीय प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण 16 मार्च, 17 और 18 मार्च की रात को उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में आंधी और बिजली गिरने की आशंका है.

मार्च में दूसरी बार देश में सबसे अधिक तापमान दर्ज

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को कहा कि मार्च के महीने में दूसरी बार मुंबई में देश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने समुद्री हवाएं नहीं चलने या देरी से चलने को तापमान में वृद्धि का कारण बताया है.(भाषा)

यूपी के इस शहर में बिगड़ सकता है मौसम

मौसम में बदलाव हर राज्य में नजर आने लगा है. भीषण गर्मी की आहट अभी से ही कई राज्यों में सुनाई दे रही है. कुछ राज्यों में जोरदार बारिश की भी संभावना बन रही है. ऐसे में कानपुर में भी 14, 16 और 18 मार्च को मौसम बिगड़ सकता है. वहीं, स्थानीय स्तर पर पूर्वानुमान लगाया गया है कि कानपुर में 16 से 18 मार्च तक मौसम खराब रहेगा.

झारखंड का मौसम

झारखंड की राजधानी रांची स्थित मौसम कार्यालय ने मौसम के संबंध में जानकारी दी है. आप भी देखें झारखंड में कैसा रहने वाला है मौसम

Weather Forecast: पश्चिमी विक्षोभ का असर, दिल्ली-मुंबई में भीषण गर्मी, यहां हो सकती है बारिश
विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola