Weather Forecast: मौसम फिर लेगा करवट, जानें दिल्ली-यूपी सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल
Weather Forecast
Weather Update LIVE Today : हिमाचल प्रदेश सहित पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का दौर जारी है. दिल्ली में शनिवार को दिन गर्म रहा और पारा सामान्य से पांच डिग्री अधिक 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. झारखंड और बिहार में सुबह शाम ठंड का अहसास हो रहा है. इधर तीन दिन से बंद जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग फंसे वाहनों के लिए फिर से खुल गया है. जानें देश के अन्य राज्यों में आज कैसा रहने वाला है मौसम
मौसम में उतार-चढ़ाव
राजस्थान में मौसम फिलहाल उतार-चढ़ाव वाला रहेगा. राज्य में बीते चौबीस घंटे में सबसे अधिक तापमान कोटा में 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार राज्य में आगामी एक सप्ताह मौसम शुष्क रहेगा. कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा.
करवट ले सकता है मौसम
पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है. मौसम विभाग की मानें तो आने वाले समय में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. कई राज्यों के तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है जिससे लोगों को एक बार फिर ठंड का अहसास हो सकता है. स्काइमेट वेदर के अनुसार दिल्ली और यूपी के पश्चिमी इलाकों में ठंड बढ़ सकती है.
पंजाब और हरियाणा में सर्द मौसम जारी
उत्तर भारत में ठंड में कमी आयी है, लेकिन कई इलाकों में अभी भी सर्दी का सितम जारी है. पंजाब और हरियाणा के कई इलाकों में अभी भी सर्द मौसम जारी है. मौसम विज्ञान विभाग ने आज यानी रविवार को यह जानकारी दी. विभाग के मुताबिक पंजाब के अमृतसर में न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 8.9 डिग्री सेल्सियस, पटियाला में 8.8 डिग्री सेल्सियस, पठानकोट में छह डिग्री सेल्सियस जर्ज किया गया. वहीं, हरियाणा के अंबाला में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और हिसार में न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. (भाषा)
25-35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान
मौसम कार्यालय ने दिन के दौरान 25-35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के साथ ही आसमान मुख्यत: साफ रहने का अनुमान जताया है. अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.
दिल्ली में न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस रहा
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर सुबह साढ़े आठ बजे 77 प्रतिशत दर्ज किया गया.
तापमान में मामूली वृद्धि
हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी का दौर जारी है. आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुताबिक, ताजा पश्चिमी विक्षोभ के बाद क्षेत्र में तापमान में मामूली वृद्धि हुई है.
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए