Weather Forecast: यहां बारिश और हिमपात की संभावना, जानें दिल्ली-UP सहित अन्य राज्यों का मौसम
Weather Update Today: देशभर में पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और इससे सटे जम्मू-कश्मीर पर पछुवा हवाओं के रूप में नजर आ रहा है. झारखंड में सुबह-शाम ठंड लगर रही है हालांकि यहां मौसम शुष्क बना हुआ है. आइए जानते हैं कि रष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश समेत अन्य राज्यों में आज यानी शुक्रवार को मौसम कैसा रहने वाला है.
न्यूनतम तापमान में कमी
स्काईमेट वेदर के रिपोर्ट्स की माने तो, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, बिहार और झारखंड के पूर्वी हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री की कमी आयी है.
इन इलाकों में बारिश और हिमपात की संभावना
स्काइमेट वेदर द्वारा पेश किये गए रिपोर्ट के अनुसार उत्तराखंड और अरुणाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में हल्की बारिश और हिमपात की संभावना जताई गयी है. वहीं सिक्किम और असम में हल्की बारिश हो सकती है.
पिछले 24 घंटों में क्या रहा मौसम का हाल
पिछले 24 घंटों के दौरान, जम्मू कश्मीर, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और सिक्किम में हल्की से मध्यम बारिश और हिमपात हुआ. उत्तराखंड और अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और बर्फबारी दर्ज की गयी. वहीं, उत्तरी पंजाब उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और पूर्वी असम में हल्की बारिश हुई.बता दें पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, सौराष्ट्र और कच्छ, मध्य प्रदेश के कई हिस्सों, उत्तर प्रदेश और विदर्भ के कुछ हिस्सों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई.
जम्मू कश्मीर के रामबन में भूस्खलन
रामबन जिले में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन के चलते आज जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को यातायात के लिए बंद कर दिया गया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. हर मौसम में कश्मीर को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाला एकमात्र 270 किलोमीटर लंबा राजमार्ग, पंथियाल, कैफेटेरिया मोड़ और दलवास क्षेत्रों में भूस्खलन से अवरुद्ध हो गया, जिस पर 200 से अधिक वाहन मार्ग में कई स्थानों पर फंसे हुए थे. भाषा
यहां अधिकतम तापमान बढ़ सकता है
स्काइमेट वेदर के अनुसार राजस्थान के पश्चिमी भागों में तेज धूल भरी पछुआ हवाएं संभव हैं. 10 और 11 फरवरी को उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में न्यूनतम और अधिकतम तापमान बढ़ सकता है और उसके बाद गिर जाएगा.
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए