Live Updates

Weather Today : दिल्ली-एनसीआर में बारिश, पहाड़ों पर होगी बर्फबारी, जानें मौसम का हाल

Updated:
विज्ञापन

Weather Today Updates in Hindi: दिल्ली एनसीआर में बुधवार को मौसम ने करवट ली है जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिली है. मौसम विभाग की मानें तो मैदानी इलाकों में तापमान में अभी कमी आएगी. पहाड़ों पर बर्फबारी के आसार हैं जो कि मैदानी इलाकों में भी ठंड बढ़ाने का काम करेगी. जानें आज यूपी-बिहार-दिल्ली सहित अन्य राज्यों में कैसा रहने वाला है मौसम

विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश बर्फबारी से 120 सड़कें बाधित

हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले और आदिवासी इलाकों में आज हुई बर्फबारी से तीन राष्ट्रीय राजमार्गों सहित 120 सड़कें अवरुद्ध हो गईं. मौसम विभाग ने दो और चार मार्च को मैदानी इलाकों के अलावा निचले एवं मध्यम पहाड़ी वाले क्षेत्रों में गरज के साथ छींटे पड़ने और बिजली गरजने को लेकर ‘येलो’ अलर्ट भी जारी किया है. विभाग के अनुसार, बुधवार को गोंडला में छह सेंटीमीटर, कल्पा में 5.5 सेंटीमीटर, खदराला, केलांग और कुकुमसेरी में चार सेंटीमीटर, कोठी में तीन सेंटीमीटर और उदयपुर में दो सेंटीमीटर बर्फबारी हुई. प्रदेश के कुछ हिस्सों में रुक-रुक कर बारिश भी हुई. (भाषा)

तापमान में आ सकती है गिरावट

स्काईमेट वेदर के अनुसार अगले 48 घंटों के दौरान उत्तर पश्चिमी भारत में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आ सकती है

यहां हो सकती है बारिश

स्काईमेट वेदर के रिपोर्ट्स के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान दक्षिण तमिलनाडु, केरल, लक्षद्वीप, असम, अरुणाचल प्रदेश और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के दक्षिणी हिस्सों में हल्की बारिश संभव है. केवल यही नहीं उत्तर पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पंजाब के उत्तरी भागों में एक-दो स्थानों पर गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है.

इन जगहों पर बारिश और हिमपात की संभावना

स्काईमेट वेदर के रिपोर्ट्स की माने तो अगले 24 घंटों के दौरान, जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में और उत्तराखंड में 1 या 2 स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और हिमपात के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश और हिमपात संभव है.

बहुत हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने का अनुमान

आईएमडी ने दिल्ली में दिन में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और बहुत हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने का अनुमान जताया है. विभाग ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 54 फीसदी दर्ज की गयी.

दिल्ली के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कुछ हिस्सों में बुधवार को सुबह हल्की बारिश हुई और शहर में न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की ओर से यह जानकारी दी गयी है.

विज्ञापन
विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola