Weather LIVE Updates : बंगाल की खाड़ी में चक्रवात, यहां होगी भारी बारिश, दिल्ली-बिहार में येलो अलर्ट

Updated:
विज्ञापन

New Delhi: A commuter rides his bicycle on a road during heavy rain in New Delhi, Thursday, July 29, 2021. (PTI Photo/Ravi Choudhary)(PTI07_29_2021_000256B)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Weather LIVE Updates Today/28 August/ Monsoon – उमस भरी गर्मी के बीच रविवार से दिल्ली और एनसीआर का मौसम एक बार फिर से बदलने के आसार नजर आ रहे हैं. यूपी-बिहार-झारखंड में भी बारिश की संभावना बनी हुई है. मौसम की हर जानकारी के लिए बनें रहें हमारे साथ…

विज्ञापन

मुंबई के नरीमन प्वाइंट समेत 80 प्रतिशत हिस्सा 2050 तक हो जाएगा जलमग्न

मुंबई महा नगरपालिका आयुक्त इकबाल सिंह चहल ने शहर के लिए एक भयावह भविष्यवाणी करते हुए कहा है कि 2050 तक, कारोबारी जिले नरीमन प्वाइंट और राज्य सचिवालय ‘मंत्रालय’ सहित दक्षिण मुंबई का एक बड़ा हिस्सा समुद्र तल बढ़ने के कारण पानी के नीचे चला जाएगा.

हल्की बारिश या बूंदाबांदी का अनुमान

विभाग ने दिल्ली में दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ ही हल्की बारिश या बूंदाबांदी का अनुमान जताया है.

न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक

दिल्लीवासियों के लिए शनिवार सुबह सुहावने मौसम के साथ हुई और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक 27 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया.

उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में चक्रवात

उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में चक्रवात बन रहा है. इसके अगले 24 घंटे में निम्न दबाव में बदलने की उम्मीद है. इससे 28 और 29 अगस्त को झारखंड के कई इलाकों भारी बारिश भी हो सकती है.

आज और कल कई जगह भारी बारिश का अनुमान

झारखंड में मॉनसून सक्रिय है. राज्य के कई इलाकों में पिछले 24 घंटे में अच्छी बारिश हुई. मौसम केंद्र के वरीय वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार अगले पांच-छह दिनों तक झारखंड में अच्छी बारिश होगी.

झारखंड का मौसम

झारखंड की राजधानी रांची में शनिवार सुबह से ही बादल छाए हैं. मौसम विज्ञान केंद्र, रांची की मानें तो सामान्यत: आज पूरे दिन बादल छाए रहेंगे. दिन में एक से दो बार हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश सूबे के कुछ जिलों में होने के भी आसार हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola