Live Updates

Weather : मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट किया जारी, यूपी-बिहार-झारखंड सहित इन राज्यों में बरसेंगे बादल

Updated:
विज्ञापन

Weather LIVE Updates Today/27 August/ Monsoon – मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, तमिलनाडु और बिहार के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम और कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने के आसार हैं. जानें दिल्ली और झारखंड सहित देश के अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम

विज्ञापन

दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से कम

राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार की सुबह उमस भरी रही और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम, 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. उत्तराखंड के आज पांच जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है.

बिहार में होगी भारी बारिश 

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के ताजा अलर्ट जारी किया है कि बिहार में शनिवार तक भारी बारिश की आशंका है. इस अलर्ट के मुताबिक राज्य के पूर्वी भागों में मॉनसून के बादलों का ज्यादा असर दिख सकता है.

यहां होगी भारी से बहुत भारी वर्षा

मौसम विभाग ने कहा कि अगले चार दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम, मध्य भारत और पश्चिमी तट पर हल्की बारिश की गतिविधि जारी रहने का अनुमान है. बंगाल की खाड़ी से उत्तर-पूर्व भारत की ओर तेज दक्षिण या दक्षिण-पश्चिम हवाएं जारी रहने का अनुमान है. पूर्वोत्तर भारत, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 27 अगस्त तक भारी से बहुत भारी वर्षा के साथ व्यापक वर्षा गतिविधि जारी रहने का अनुमान है.

उत्तर प्रदेश के हिस्सों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश

पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई स्थानों पर और पश्चिमी इलाकों में कुछ स्थानों पर पिछले 24 घंटे में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ छीटें पड़े. राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान आगरा में 36.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान बस्ती में 21 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग का अनुमान हैं कि अगले 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई स्थानों पर गरज के साथ बारिश और बौछारें पड़ने की संभावना है.

दिल्ली का मौसम

दिल्ली-एनसीआर के लोगों का उमस भरी गर्मी से बुरा हाल है. शुक्रवार यानी आज से मौसम करवट लेगा और हल्की बारिश से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola