Live Updates

Weather Forecast : एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, इन राज्‍यों पर पड़ेगा असर

Updated at : 30 Mar 2020 9:32 PM (IST)
विज्ञापन
Weather Forecast : एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, इन राज्‍यों पर पड़ेगा असर

Weather news, Live Updates: मार्च का महीना लगभग समाप्ति पर है, फिर भी मौसम (weather) का मिजाज कुछ अलग ही नजर आ रहा है. पारे में थोड़ी बढ़ोतरी हुई थी मगर पिछले कुछ दिनों से फिर एक बार आकाश में बादल नजर आ रहे हैं और कई जगह बारिश (rain) से तापमान में गिरावट होती दिख रही है. कई राज्यों में पिछले कुछ दिनों से तेज हवाएं चल रही है, शुक्रवार को दिल्ली सहित कई राज्यों में हल्की बारिश भी हुई. भारत मौसम विज्ञान विभाग(India Meteorological Department) ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि आज से कई राज्यों में मौसम परिवर्त्तन होने की संभावना हैं. झारखंड (jharkhand weather), बिहार(bihar weather), उत्तर प्रदेश (up weather) ,दिल्ली (delhi weather), पश्‍चिम बंगाल (bengal weather) सहित अन्य राज्यों के मौसम की खबर के लिए आप बने रहें हमारे साथ....

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
9:32 PM. 30 Mar 209:32 PM. 30 Mar

एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, इन राज्‍यों पर पड़ेगा असर

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार अगले तीन दिनों तक दिल्ली में मौसम साफ रहेगा. मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक एक बार फिर मौसम बदल सकता है. पश्चिमी हिमालय में एक नया पश्चिम विक्षोभ सक्रिय हो रहा है. इसका असर जम्मू -कश्मीर, हिमांचल प्रदेश, उत्तराखंड और आसपास के हिस्सों में रहेगा. रिपोर्ट के मुताबिक इस पश्चिम विक्षोभ के चलते दिल्ली, पंजाब ,हरियाणा और चंड़ीगढ़ में 31 मार्च और 1 अप्रैल को तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है. इस दौरान 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है.

6:32 PM. 30 Mar 206:32 PM. 30 Mar

कल भारत के इन स्थानों पर हो सकती है हल्की बारिश

कल भारत के मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और विदर्भ में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है। छत्तीसगढ़, दक्षिणी मध्य प्रदेश और दक्षिण ओडिशा में भी कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है.

जबकि जम्मू कश्मीर में भी एक-दो स्थानों पर बारिश होने के आसार हैं.

उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में मौसम साफ होने के चलते दिन के तापमान में बढ़ोत्तरी जारी रहेगा. दिल्ली सहित देश के लगभग सभी शहरों में वायु गुणवत्ता बेहतर रहेगी

6:32 PM. 30 Mar 206:32 PM. 30 Mar

पिछले 24 घंटों में इन स्थानों पर हुई बारिश के साथ गर्जन

पिछले 24 घंटों में दक्षिणी ओडिशा मध्यम से तेज बारिश हुई. जबकि मध्य महाराष्ट्र और दक्षिणी छत्तीसगढ़ में गर्जन के साथ हल्की बारिश हुई. जबकि महाराष्ट्र से सटे दक्षिणी मध्य प्रदेश में भी गरज के साथ हल्की बारिश देखने को मिली. जबकि देश के सभी जगहों पर मुख्यतः शुष्क रहा.

10:36 AM. 30 Mar 2010:36 AM. 30 Mar

भिलाई में आज का तापमान

आपको बता दें कि भिलाई में आज सूर्योदय सुबह 5:59 में सूर्यास्त शाम 6:18 में होने की संभावना हैं. मौसम विभाग की मानें तो यहां का न्यूनतम तापमान आज 23 डिग्री और उच्चतम तापमान 34 डिग्री रहने की संभावना है.

10:36 AM. 30 Mar 2010:36 AM. 30 Mar

छत्तीसगढ़ में आज दोपहर में हो सकती है बारिश

छत्तीसगढ़ के भिलाई समेत अन्य जिलों में आज दोपहर में कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है. हालांकि, इसके बाद मौसम साफ होन के भी आसार है.

10:36 AM. 30 Mar 2010:36 AM. 30 Mar

महाराष्ट्र में सूर्योदय और सूर्यास्त

आपको बता दें कि आज पुणे में सूर्योदय 6:30 बजे सुबह में जबकि सूर्यास्त शाम 6:48 में हुआ है. यहां का न्यूनतम तापमान आज 21 डिग्री और उच्चतम तापमान 35 डिग्री रहने की संभावना है.

10:36 AM. 30 Mar 2010:36 AM. 30 Mar

महाराष्ट्र के कई इलाकों में रूक-रूक कर बारिश

कई इलाकों में रूक-रूक कर बारिश हो सकती है और कुछ जगहों पर मेघ गर्जन के साथ तेज हवाएं भी चलने की संभावना जतायी गयी है.

10:36 AM. 30 Mar 2010:36 AM. 30 Mar

महाराष्ट्र के कई इलाकों में हो सकती है बारिश

महाराष्ट्र के पुणे समेत अन्य जिलों में मौसम विभाग ने चेतावनी दी है. दरअसल, आज से पांच दिनों तक यहां के तापमान में बदलाव संभव है.

10:36 AM. 30 Mar 2010:36 AM. 30 Mar

आज से इन राज्यों का बिगड़ेगा मौसम

मौसम विभाग की मानें तो अगले 24 घंटों में उत्तरी मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ, दक्षिणी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में वर्षा होने के आसार हैं. इन स्थानों पर गर्जना और तेज हवाएं भी चल सकती हैं. वहीं, पश्चिमी हिमालयी राज्यों, उत्तर भारत के मैदानी राज्यों और मध्य भारत के ज़्यादातर क्षेत्रों में दिन के तापमान में वृद्धि होने की संभावना गयी है.

5:35 PM. 29 Mar 205:35 PM. 29 Mar

इन स्थानों पर गर्जन के साथ बारिश की है आशंका

अगले 24 घंटों के दौरान उत्तरी मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ, दक्षिणी मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर गर्जना और हवाओं के साथ बारिश देखने को मिल सकती है.

इसी तरह छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में भी एक-दो स्थानों पर वर्षा होने के आसार हैं. इन भागों में बारिश 24 घंटों के बाद बढ़ सकती है.

5:35 PM. 29 Mar 205:35 PM. 29 Mar

इन जगहों पर पिछले 24 घंटों में हुई थी हल्की से मध्यम बारिश 

पूर्वी असम और अरुणाचल प्रदेश में भी कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, इसके अलावा मध्य महाराष्ट्र और तेलंगाना में भी एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश की गतिविधियां देखने को मिलीं.

2:00 PM. 29 Mar 202:00 PM. 29 Mar

अब बढ़ेगा तापमान

राजस्थान और गुजरात तथा महाराष्ट्र के कोंकण गोवा क्षेत्र में मौसम साफ और शुष्क रहेगा. इन भागों में बारिश की संभावना नजर नहीं आ रही है. इस वजह से इन क्षेत्रों में दिन का तापमान लगातार बढ़ता रहेगा. वहीं उत्तरी छत्तीसगढ़ में भी बारिश के आसार नहीं है लेकिन दक्षिण छत्तीसगढ़ में कल यानी 30 मार्च को बारिश बढ़ सकती है. इधर , मुंबई समेत महाराष्ट्र के तटीय भागों में मौसम साफ होने के कारण गर्मी काफी तेज हो जाएगी. मध्य भारत के उन शहरों में तापमान 40 डिग्री तक पहुंच सकता है. यहां बारिश नहीं होगी.

12:17 PM. 29 Mar 2012:17 PM. 29 Mar

छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में एक-दो स्थानों पर वर्षा होने के आसार

अगले 24 घंटों के दौरान पश्चिमी हिमालयी राज्यों, उत्तर भारत के मैदानी राज्यों और मध्य भारत के ज़्यादातर क्षेत्रों में दिन के तापमान में वृद्धि होने की संभावना है. वहीं अगले 24 घंटों के दौरान छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में भी एक-दो स्थानों पर वर्षा होने के आसार हैं. इन भागों में बारिश 24 घंटों के बाद बढ़ सकती है. वहीं अगले 24 घंटों के दौरान उत्तरी मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ, दक्षिणी मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर गर्जना और हवाओं के साथ बारिश देखने को मिल सकती है.

9:45 AM. 29 Mar 209:45 AM. 29 Mar

30 मार्च से 2 अप्रैल तक यहां होगी बारिश

पूर्वी कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में पिछले 12 घंटों तक बारिश हुई. रविवार से पश्चिमी हिमालयी राज्यों में मौसम साफ होने के आसार हैं. पिछले दिनों की बारिश के कारण सामान्य से नीचे चला गया अधिकतम तापमान अब ऊपर जाएगा. 30 मार्च की शाम से 2 अप्रैल तक जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश तथा लद्दाख में फिर से अच्छी बारिश देखने को मिल सकती है. उत्तराखंड में भी कुछ स्थानों पर वर्षा होने की संभावना रहेगी.

9:45 AM. 29 Mar 209:45 AM. 29 Mar

31 मार्च को दिल्ली में हल्की बारिश के आसार

पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने के साथ तेज गर्मी भी अब दस्तक देने को तैयार है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की मानें तो, आने वाले दिनों में मौसम साफ रहने की उम्मीद है, साथ ही तापमान में फिर वृद्ध‍ि होगी. विभाग के मुताबिक, गर्मी बढ़ने के बीच आगामी 31 मार्च को हल्की बारिश की होने की संभावना नजर आ रही है. मार्च माह में अभी तक दिल्ली में 107 मिलीमीटर बारिश दर्ज हो चुकी है जोकि मार्च माह में अभी तक का सर्वाधिक है.

6:58 AM. 29 Mar 206:58 AM. 29 Mar

झारखंड : आकाश में बादल छाए हैं

झारखंड के कई जिलों में आज सुबह से आसमान में बादल नजर आ रहे हैं. ऐसी संभावना है कि रविवार को कुछ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है. सुबह से यहां ठंडी हवा चल रही है जिसके कारण तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की गयी है.

10:16 PM. 28 Mar 2010:16 PM. 28 Mar

दिल्‍ली NCR में हल्की बारिश के आसार, 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चलेगी हवा

मौसम विभाग के अनुसार गर्मी बढ़ने के बीच आगामी 31 मार्च को हल्की बारिश होने की उम्मीद है. गौरतलब है मार्च माह में अभी तक दिल्ली में 107 मिलीमीटर बारिश दर्ज हो चुकी है. इसके अलावा मौसम विभाग का अनुमान है कि रविवार को एक बार फिर से मौसम में बदलाव आ सकता है. इससे दिन के समय 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवा चल सकती है.

1:29 PM. 28 Mar 201:29 PM. 28 Mar

इन राज्‍यों में हो सकती है बारिश

अगले कुछ घंटों के दौरान पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तरी-पश्चिमी मध्य प्रदेश, उत्तरी महाराष्ट्र, दिल्ली-एनसीआर और असम में मौसम बदलने की संभावना है. इन राज्‍यों में बारिश हो सकती है.

1:29 PM. 28 Mar 201:29 PM. 28 Mar

यहां का तापमान बढ़ा

शनिवार को देश के मैदानी भागों में सबसे गर्म स्थान रहा तेलंगाना का निज़ामाबाद शहर है. जहां अधिकतम तापमान 39.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. पिछले 24 घंटों के दौरान 10 सबसे गर्म शहरों की सूची में तेलंगाना के अलावा महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, ओडिशा और गुजरात के शहर ही शामिल रहे.

11:48 AM. 28 Mar 2011:48 AM. 28 Mar

मध्‍यप्रदेश में बारिश की संभावना

बीते दो दिनों से उत्‍तर भारत और मध्‍य भारत के कई शहरों में तेज बारिश देखने को मिली जिसके साथ ही ठंड की भी वापसी हो गयी. जानकारी के अनुसार 28 मार्च से 30 मार्च तक कई शहरों में भारी बारिश होने की संभावना है. मध्‍यप्रदेश का मौसम अभी खराब चल रहा है. शुक्रवार सुबह भी यहां तेज बारिश हुई जिसने कई शहरों को पानी-पानी कर दिया. 29 मार्च की रात से 30 मार्च तक मध्य प्रदेश के दक्षिणी जिलों में फिर से बारिश के संकेत मिल रहे हैं.

10:57 AM. 28 Mar 2010:57 AM. 28 Mar

यूपी का हाल

27 मार्च को मेरठ, सहारनपुर, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर, लखनऊ, कानपुर, गोंडा, बस्ती, बहराइच, गोरखपुर, जौनपुर, आजमगढ़, देवरिया, गाजीपुर, वाराणसी, मिर्ज़ापुर में बारिश देखने को मिली. आज भी यूपी के कई इलाकों में बारिश हो सकती है.

8:45 AM. 28 Mar 208:45 AM. 28 Mar

बिहार में आज हो सकती है बारिश

बिहार में कुछ एक स्थानों पर शनिवार को आंशिक बारिश हो सकती है. इस दौरान तेज हवा के साथ ओला वृष्टि का भी पूर्वानुमान है. यह स्थिति पश्चिमी विक्षोभ की वजह से पैदा हुई है, जो एक बार फिर बिहार के मौसम को प्रभावित कर रहा है. इस सत्र में पश्चिमी विक्षोभ से बिहार 18 वीं बार प्रभावित हो रहा है. यह अपने आप में एक रिकाॅर्ड है. फिलहाल इसकी वजह से शनिवार दिन के तापमान में आंशिक तौर पर गिरावट आ सकती है.

8:45 AM. 28 Mar 208:45 AM. 28 Mar

झारखंड का हाल

झारखंड में शनिवार (28 मार्च, 2020) को राजधानी रांची सहित लगभग सभी जिलों में आसमान साफ नजर आ रहा है. हालांकि शाम तक यहां बादल आ सकते हैं और एक-दो जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है.

8:45 AM. 28 Mar 208:45 AM. 28 Mar

जम्मू कश्मीर में भारी बारिश, तापमान में आयी गिरावट

जम्मू-कश्मीर में शुक्रवार को भारी बारिश हुई जिससे दिन के तापमान में खासी गिरावट दर्ज की गयी. श्रीनगर के तापमान में छह डिग्री और जम्मू के तापमान में दस डिग्री सेल्सियस तक की कमी दर्ज की गयी. भारी बारिश के कारण जम्मू शहर में कई स्थानों पर पानी भर गया. इस बीच मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि जम्मू कश्मीर में अगले पांच दिनों तक बारिश और गरज के साथ बारिश हो सकती है.

8:45 AM. 28 Mar 208:45 AM. 28 Mar

यहां होगी अगले पांच दिन तक बारिश

मौसम विभाग ने पांच दिनों का बुलेटिन जारी करते हुए जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, हिमाचल प्रदेश और पंजाब में अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि के साथ कुछ स्थानों पर गरज और तेज़ हवा के साथ बारिश होने की संभावना व्यक्त की है. वहीं, अरुणाचल प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, मराठावाड़ा और विदर्भ में भी चेतावनी जारी की गयी है, यहां ओलावृष्टि होने का भी अनुमान लगाया गया है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola