Live Updates

Weather Forecast Updates : बिहार, झारखंड और यूपी में बारिश, बंगाल की खाड़ी में बन रहा कम दबाव का क्षेत्र, जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Updated at : 12 Oct 2020 1:15 PM (IST)
विज्ञापन
Weather Forecast Updates : बिहार, झारखंड और यूपी में बारिश, बंगाल की खाड़ी में बन रहा कम दबाव का क्षेत्र, जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Weather Forecast Today Live Updates : India Meteorological Department के अनुसार बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र (low pressure area) बन रहा है, जिसकी वजह से monsoon के लौटने में देर हो रही है. 12 अक्टूबर (12 october 2020) यानी आज jharkhand, bihar, uttar pradesh के कुछ हिस्सों में बारिश (rain and thunderstorm ) की संभावना है. अगले कुछ दिनों में ठंड (winter season) दस्तक दे देगी. राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता ‘मध्यम' श्रेणी के उच्च स्तर पर दर्ज की गई. Weather के हर अपडेट के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…

विज्ञापन
Auto-updating every 30s

दिल्ली में वायु गुणवत्ता फिर से ‘खराब’

राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में सोमवार सुबह वायु की गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई और अतिसुक्ष्म कणों – पीएम 2.5 और पीएम10 – का स्तर इस मौसम में अब तक का अधिकतम रहा. पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के वायु गुणवत्ता निगरानी तंत्र ‘सफर’ ने कहा कि आने वाले दिनों में हवा के रुख में बदलाव की वजह से वायु गुणवत्ता सूचकांक में हलका सुधार होने की उम्मीद है.

ओड़िशा में भारी बारिश का अनुमान, मछुआरों को समुद्र में जाने से रोका

मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया कि ओड़िशा में आने वाले कुछ दिनों भारी बारिश के साथ ही तेज हवाएं चल सकती हैं. अधिकारियों ने बताया कि ऐसे में ओड़िशा के तटीय इलाकों के मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने को कहा गया है. विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में दक्षिणी ओड़िशा में 45-55 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक एचआर बिस्वास ने कहा कि बंगाल की पश्चिम-मध्य खाड़ी पर कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है जिससे बुधवार तक राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश का अनुमान है.

बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना

दक्षिण पश्चिम मॉनसून के अगले हफ्ते तक देश के शेष हिस्सों से वापस लौटने की संभावना नहीं है, जिससे बारिश का मौसम और आगे बढ़ जायेगा. यह जानकारी रविवार को भारत मौमस विज्ञान विभाग ने दी. बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र अगले 24 घंटे में गहरे दबाव में तब्दील हो सकता है और नरसापुर तथा विशाखापत्तनम के बीच आंध्र प्रदेश के उत्तरी तट को 12 अक्टूबर की रात को पार कर सकता है.

Posted by: Amlesh Nandan

Weather Forecast Today Live Updates : India Meteorological Department के अनुसार बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र (low pressure area) बन रहा है, जिसकी वजह से monsoon के लौटने में देर हो रही है. 12 अक्टूबर (12 october 2020) यानी आज jharkhand, bihar, uttar pradesh के कुछ हिस्सों में बारिश (rain and thunderstorm ) की संभावना है. अगले कुछ दिनों में ठंड (winter season) दस्तक दे देगी. राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता ‘मध्यम’ श्रेणी के उच्च स्तर पर दर्ज की गई. Weather के हर अपडेट के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola