Weather Forecast: पश्चिमी विक्षोभ के कारण बदलेगा मौसम, यहां होगी बारिश, बर्फबारी के बाद पड़ेगी ठंड

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 05 Nov 2023 7:38 AM

विज्ञापन

Ghaziabad: Commuters wait for buses at a stop during rain in Ghaziabad, Friday, Sept. 15, 2023. (PTI Photo/Arun Sharma)(PTI09_15_2023_000014B)

Weather Forecast: स्काइमेट वेदर के अनुसार, जम्मू-कश्मीर पर बना पश्चिमी विक्षोभ पूर्व की ओर बढ़ रहा है. 7 नवंबर की रात तक एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय के पास पहुंचेगा. श्रीलंका और आसपास के इलाकों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है. जानें मौसम का हाल

विज्ञापन
undefined

स्थानीय मौसम कार्यालय ने अनुमान जताया कि सात से नौ नवंबर तक हिमाचल प्रदेश के मध्यम और ऊंचे पर्वतीय इलाकों में बारिश और हिमपात हो सकता है क्योंकि मंगलवार रात एक पश्चिमी विक्षोभ पश्चिम हिमालय क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है. मौसम विभाग ने कहा कि सात नवंबर को ऊंचे इलाकों में हल्की बारिश और हिमपात हो सकता है जबकि आठ और नौ नवंबर को मध्यम पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश और ऊंचे पर्वतीय इलाकों में बारिश व हिमपात हो सकता है.

undefined

यूपी में रविवार सुबह की शुरुआत धुंध के साथ हुई. मौसम में प्रदूषण का स्तर लगातार बना हुआ है. इस वजह से लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के मुताबिक प्रदेश में 10 नवंबर तक मौसम सामान्य तौर पर शुष्क बना रहेगा और चेतावनी जारी करने जैसी फिलहाल कोई स्थिति नहीं है. अगले 24 घंटे के दौरान तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट देखने को मिल सकती है.

undefined

झारखंड में मौसम का मिजाज बदला-बदला है. धीरे-धीरे तापमान में गिरावट आ रही है. मौसम विभाग के मुताबिक पांच और छह नवंबर की सुबह में कुहासा छाया रहेगा. वहीं, दिन में मौसम शुष्क रहेगा. पांच नवंबर यानी आज से ठंड बढ़ने की भी संभावना है.

undefined

मौसम विभाग के मुताबिक 7 नवंबर को एक पश्चिमी विक्षोभ से बिहार में मौसम पर असर पड़ सकता है. पटना मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो पश्चिमी हिमालय के क्षेत्रों में एक विक्षोभ 7 नवंबर की रात से मौसम को हल्का बदल सकता है. विभाग के अनुमान के अनुसार नवंबर में मौसम सामान्य रहने की ही संभावना है.

undefined

स्काइमेट वेदर के अनुसार पांच नवंबर को तमिलनाडु, केरल और दक्षिण कर्नाटक के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है. वहीं अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, आंध्र प्रदेश, गोवा और ओडिशा के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं.

undefined

स्काइमेट वेदर के अनुसार छत्तीसगढ़, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और पूर्वोत्तर भारत में हल्की बारिश की संभावना नजर आ रही है.

Also Read: Weather Forecast LIVE: हिमाचल प्रदेश में बारिश का अनुमान, दिल्ली में AQI ‘गंभीर’ श्रेणी में, जानें मौसम का हाल
undefined

दिल्ली और एनसीआर के इलाकों की जहरीली हवा से लोग परेशान हैं. मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल बारिश की संभावना नहीं नजर आ रही है. ऐसे में प्रदूषण से राहत की कोई उम्मीद नहीं है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक(AQI) ‘गंभीर’ श्रेणी में बना हुआ है. द्वारका सेक्टर-8 में AQI 486, जहांगीरपुरी में 463 और आईजीआई एयरपोर्ट (टी3) के आसपास 480 दर्ज़ किया गया.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन